बिलासपुर,सुभाष ठाकुर (TSN)-गोबिंद सागर झील में उतर भारत के पहले क्रूज का उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया।इसके साथ ही प्रशासनिक टीम ने ट्रायल भी किया गया।मंडी भराड़ी में उतारे गए क्रूज का सफल ट्रायल हुआ।
डीसी ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व की बात है कि क्रूज यहां पहुंच गया है।अगले 10-12 दिनों में शेष औपचारिकताएं पूरी करके सीएम से इसका उद्घाटन करवाया जाएगा।उन्होंने बताया कि क्रूज की क्षमता न्यूनतम 45 सीट है।उन्होंने कहा कि गोबिंद सागर झील और बिलासपुर में पर्यटन विकास के लिए और भी योजना भी बनाई गईं है,जिसमे मुख्य रूप से बिलासपुर से भुंतर तक भविष्य में चौपर भी शुरू किया जाएगा।उन्होंने बताया की इन गतिविधियों से बिलासपुर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
