बीबीएन : जगत सिंह – बीबीएन के तहत जॉइंटली ऑल इंडस्ट्रीस एसोसिएशन बीबीएन की ओर से बद्दी के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में क्षेत्र के उद्योगपतियों ने हिमाचल सरकार से बारिश के दौरान हुए सड़कों पुलों एवं अन्य नुकसानों को लेकर सड़कों में पुलों की दशा सुधारने की मांग उठाई है ।
दोनो सरकारों ने की विकास कार्यों की अनदेखी
उद्योगपतियों ने कहा है कि सड़कों और पुलों के टूटने के कारण ना तो बाहरी राज्यों से कच्चा माल मंगवाया जा रहा है और ना ही तैयार माल को भेजा जा रहा है । जिसके चलते उद्योगपतियों को करोड़ों रुपए का नुकसान झेलना पड़ रहा है । इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए जॉइंटली ऑल इंडस्ट्रीस एसोसिएशन ने कहा कि चाहे प्रदेश में सरकार भाजपा की रही हो या कांग्रेस की रही हो, किसी भी सरकार ने के क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के प्रति ध्यान नहीं दिया है और हमेशा से सरकार बीबीएन क्षेत्र की अनदेखी करती आई है । उन्होंने कहा कि बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ से सबसे ज्यादा रेवेन्यू सरकार को जनरेट होता है, लेकिन अफसोस की बात यह है कि इसी क्षेत्र के विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार अनदेखी करती आई है । उद्योगपतियों का कहना है कि अगर वह जितना रेवेन्यू सरकार को जरनेट होता है, उसका 10- 20% भी पैसा औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ के विकास कार्यों पर खर्च किए जाए । बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ की तस्वीर ही बदल जाएगी और यहां पर किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं की कोई भी परेशानी नहीं रहेगी।
