By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: उद्योग मंत्री ने गुरालधार में सुनी जनसमस्याएं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > उद्योग मंत्री ने गुरालधार में सुनी जनसमस्याएं
himachalpolitical

उद्योग मंत्री ने गुरालधार में सुनी जनसमस्याएं

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/07/22 at 10:56 AM
Share

देहरा: परागपुर विधानसभा क्षेत्र के गुरालधार के लोगों ने आज उद्योग, परिवहन व श्रम एवं रोज़गार मंत्री बिक्रम ठाकुर के समक्ष अपनी समस्याएं रखी।उद्योग मंत्री ने जनसमस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनते हुए अधिकतम का मौक़े पर निपटारा किया। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता से लोगों की समस्याएं सुलझाने के निर्देश ही दिए। इस दौरान उन्होंने नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनसंवाद स्थापित करते हुए क्षेत्र के लोगों को सरकार की ओर से किए गए लोककल्याण के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में आरम्भ की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक कार्यक्रमों से प्रदेशवासी लाभांवित हुए है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, आदि से प्रदेश के लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं। इसी तरह राज्य सरकार की मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना से राज्य के हर व्यक्ति को लाभ प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाडी सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार द्वारा सिलाई अध्यापिकाओं, मिड-डे-मील वर्कर्ज, जलवाहकों (शिक्षा विभाग) के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर नए बस अड्डों का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों पर करोड़ों रुपए व्यय किए जा रहे है। हिमाचल सरकार यात्रियों को सुखद यात्रा का अनुभव प्रदान करने और बस अड्डों पर आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस दिशा में अनेक क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि निगम की बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत कम दरों पर यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि लोगों को ग्रामीण स्तर तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी लग्न से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क सुविधा से वंचित गांवों को प्राथमिकता पर सड़क सुविधा मुहैया करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। बिक्रम ठाकुर ने लोगों से सरकार के इन प्रयासों का लाभ उठाने और जरूरतमंद व्यक्ति को इन योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने की बात कही।

TAGGED: Himachal pardesh
admin July 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीबीएसई ने घोषित किया जमा दो का परिणाम, डीएवी हमीरपुर के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन
Next Article वाल स्कूल में होगा स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह,तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?