हमीरपुर: शुक्रवार को सीबीएसई ने जमा दो कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्रों का इस परीक्षा ने प्रदर्शन बेहतर रहा है । इस बार स्कूल के 13 छात्रों ने 90 फ़ीसदी से ज्यादा अंक लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वहीं छात्रों की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन भी खासाउत्साहित है।






डीएवी स्कूल के छात्र मृदुल शर्मा ने बोर्ड मेरिट में 96.6 फ़ीसदी अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही स्कूली छात्रा आरुधि सिंह ने 96.4, सूर्यांश धीमान ने 96.4 और प्रत्यूष वत्सल ने भी 96.4 फ़ीसदी अंक अर्जित किए है। स्कूल की होनहार छात्रा अपूर्व शर्मा ने 96 फ़ीसदी ओर आर्शिता ने भी 96 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर अपने अध्यापकों व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने बताया कि छात्रों ने कड़ी मेहनत कर बोर्ड परीक्षा में शानदार अंक हासिल किए है। इसके लिए स्कूली छात्र व उनके अध्यापक ओर अभिभावक बधाई के पात्र है। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन आनंद स्वरूप ने भी छात्रों व उनके अभिभावकों के साथ अध्यापकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।
