By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: उद्योग मंत्री ने बारिश से हुए नुकसान को लेकर देर शाम नाहन में जिला अधिकारियों की ली बैठक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > उद्योग मंत्री ने बारिश से हुए नुकसान को लेकर देर शाम नाहन में जिला अधिकारियों की ली बैठक
himachalNews

उद्योग मंत्री ने बारिश से हुए नुकसान को लेकर देर शाम नाहन में जिला अधिकारियों की ली बैठक

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/07/28 at 3:34 PM
Share

नाहन : देवेंद्र कुमार – जिला में भारी बरसात से 283 करोड रुपए का नुकसान हुआ है ।सबसे ज्यादा मार्गों के ध्वस्त होने से पीडब्ल्यूडी विभाग को 154 करोड रुपए का नुकसान आंका गया है । भारी बरसात से जिला में हुए नुकसान को लेकर प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने देर शाम जिला के अधिकारियों की बैठक ली और सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द राहत एवं पुनर्वास कार्य में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए ।

भारी बरसात से जिला में मार्गों का 154 करोड का नुकसान

प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जिला के अधिकारियों की बैठक लेने के पश्चात नाहन में मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि बीते 2 दिनों से वह जिला में हुए भारी बरसात से नुकसान का जायजा ले रहे हैं । पंचायत चांदनी, सतौन समेत शिलाई क्षेत्र के दूरदराज गांव में पहुंचकर बरसात हुए नुकसान को लेकर जायजा लिया गया हैं । उन्होंने बताया कि जिला में अब तक भारी बरसात से 283 करोड रुपए का नुकसान आंका गया है जिसमें सबसे अधिक मार्गों के ध्वस्त होने के चलते 154 करोड रुपए का नुकसान जबकि पेयजल योजनाओं के प्रभावित होने व ध्वस्त होने के चलते 103 करोड रुपए का नुकसान आंका गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन व संबंधित विभाग बड़ी मुस्तैदी के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्य में जुटे ।

अब तक 5 करोड राहत व पुनर्वास कार्य के लिए खर्चा

हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि जिला में अब तक 5 करोड रुपए बरसात से नुकसान को लेकर राहत एवं फौरी राहत के तौर पर जारी किए गए है । उन्होंने बताया कि जिला के अधिकारियों को बरसात से हुए नुकसान को लेकर जल्द से जल्द ठप पड़ी पेयजल योजनाओं, अवरुद्ध पड़े संपर्क मार्गों समेत बिजली सप्लाई सुचारू करने की आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए । ताकि दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आ रही परेशानियों का जल्द समाधान हो सके । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी बरसात से हुए नुकसान को लेकर लगातार प्रभावितों की हर संभव मदद करने के लिए कार्य कर रही है । उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द जिला में हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रदेश सरकार को प्रेषित करें ।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा के मानसून के दौरान सरकार व प्रशासन तैयार ना होने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा का काम केवल आलोचना करना है। आपदा किसी भी समय आ सकती है । जिला प्रशासन समेत प्रदेश सरकार ने आपदा की इस घड़ी में जहां 70 हजार पर्यटकों को सुरक्षित निकालकर उन्हें अपने घर पहुंचाया तो वही प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बरसात से हुए नुकसान को लेकर प्रभावितों को हर संभव सहायता पहुंचाई है। लगातार प्रदेश सरकार बरसात से हुए प्रभावित परिवारों को संभालने का कार्य कर रही है । भाजपा केवल मात्र कांग्रेस सरकार की आलोचना करने में समय गवा रही है जबकि इस आपदा की घड़ी में राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है ।

TAGGED: Nahan Industries Minister Harsh Vardhan Chouhan
Chandrika July 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article वरिष्ठ नागरिक पार्क संजौली को हटाने के विरोध में भाजपा, बोल शहर की प्रगति पर लगाना चाहती हैं विराम : शारदा
Next Article बद्दी पुलिस ने एक सप्ताह में सुलझाया चोरी का मामला…3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?