बीबीएन : जगत सिंह -बद्दी के तहत फेस 3 में बीते दिनों अज्ञात चोरों द्वारा की गई चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है । पुलिस का कहना है कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है ।
इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि 20 जुलाई को सुरेश नामक व्यक्ति द्वारा पुलिस थाना बद्दी में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि उनके तांबे की चोरी की घटना को अज्ञात लोगों द्वारा अंजाम दिया गया है । इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज एवं कॉल डिटेल और लोकेशन के माध्यम से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और चोरी हुए सामान को भी जल्द रिकवर करने का दावा उनकी ओर से किया गया है।
