By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस राज में महंगाई का बोलबाला…घर व व्यावसायिक भवन बनाना हुआ महंगा -BJP
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस राज में महंगाई का बोलबाला…घर व व्यावसायिक भवन बनाना हुआ महंगा -BJP
himachalpolitical

कांग्रेस राज में महंगाई का बोलबाला…घर व व्यावसायिक भवन बनाना हुआ महंगा -BJP

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/11/23 at 12:23 PM
Share

शिमला,23 नवंबर(TSN)-भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस राज में महंगाई का बोलबाला पूरे प्रदेश में बढ़ रहा है,जहां एक तरफ हर चीज महंगी हो रही है वही बड़े-बड़े ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार टाउन एंड कंट्री प्लैनिंग एक्ट में संशोधन किए जा रहा है,हाल ही में व्यावसायिक भवनों की मंजिलें बढ़ाने का भी आदेश जारी हुए थे।

करण नंदा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) विभाग और नगर निगम में घर या व्यावसायिक भवन बनाना और महंगा हो गया है।मकान या व्यावसायिक भवन निर्माण के लिए नक्शा पास करने की दरों में सरकार ने चार से पांच गुणा तक की बढ़ोतरी की है। कांग्रेस सरकार में लगातार महंगाई बढ़ती चली जा रही है और इस बढ़ोतरी का कोई अंत नहीं दिख रहा है।उन्होंने कहा कि नगर निगम और टीसीपी के दायरे में आने वाली नगर पंचायतों व क्षेत्र में अलग-अलग दरें निर्धारित की हैं।टीसीपी विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

मकान बनाने का नक्शा पास करना हुआ महंगा

अधिसूचना के मुताबिक चार बिस्वा जमीन पर मकान बनाने का नक्शा पास करवाने के लिए पहले पांच हजार रुपये फीस लगती थी, अब 15,000 से 16,000 रुपये लगेंगे। होटल और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए नक्शा पास करने की फीस भी आधे से ज्यादा बढ़ाई गई है।नगर निगम की परिधि में नक्शे पास करने की एवज में 40 रुपये प्रति वर्ग मीटर बिल्टप एरिया के हिसाब से शुल्क लगेगा।इससे पहले यह शुल्क आठ रुपये था। वहीं व्यवसायिक गतिविधियां करने पर यह फीस 80 रुपये प्रति वर्ग मीटर बिल्टप एरिया रहेगी। यह पहले 10 रुपये थी। टीसीपी (प्लानिंग और स्पेशल एरिया) घरेलू में शुल्क 30 रुपये होगा,इससे पहले यह शुल्क 5 रुपये था। इसी तरह व्यावसायिक गतिविधियां करने पर यह शुल्क 60 रुपये प्रति वर्ग मीटर बिल्टप एरिया के हिसाब से रहेगा। इससे पहले यह 8 रुपये था।उन्होंने कहा कि सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन की वजह से हिमाचल प्रदेश की जनता को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रहीं है। आज जनता में व्यापक चर्चा है कि कांग्रेस की सरकार को चुनने से हिमाचल प्रदेश को घटा ही हुआ है।

TAGGED: Shimla BJP media incharge
Chandrika November 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article किसान मेले में पहुंचे कृषि मंत्री चंद्र कुमार बोले…प्रदेश में ऑर्गेनिक कृषि उत्पाद को मिलेगा अलग बाजार
Next Article सर्दियों में 30 प्रतिशत तक बढ़ जाते है हार्ट अटैक के मामले, कम उम्र के लोग भी हो रहे शिकार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

आना में 60 लाख से बनी सब्जी मंडी का उद्घाटन, चुराह के किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ago

मानवता का अनूठा उदाहरण: चिंतपूर्णी में घायल बैल को मिला नया जीवन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?