बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आज से आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्रि बड़ी धूमधाम से शुरू हो गए ।नवरात्रों के दौरान पूजा अर्चना के लिए बाहर प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंच रहे हैं ।
पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालुओं का जमावड़ा है । वर्ष भर में 4 नवरात्रि मनाए जाते हैं, जिनमें दो गुप्त नवरात्रि भी शामिल है ।आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्रि एवं माघ मास शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्रि मनाए जाते हैं । जबकि चैत्र के नवरात्रि और अश्विन के नवरात्रि आम नवरात्रों की तरह मनाए जाते हैं ।गुप्त नवरात्रों के दौरान माता की पूजा अर्चना कन्या पूजन हवन यज्ञ से श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है ।
