नाहन :देवेंद्र कुमार- 9वें राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक जगह मैदान में आयोजित होगा। जिसको लेकर आयुष विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही है ।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ राजन सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष एवम संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे । उन्होंने बताया कि इस बार योग दिवस के लिए हर घर आंगन योग थीम दी गई है,जिसके पीछे मकसद है कि हर घर में लोग योग करें।उन्होंने बताया कि योग दिवस में शहर के विभिन्न स्कूलों, आर्ट ऑफ लिविंग, सत्य साईं समिति, पतंजलि सहित विभिन्न संस्थाओं के 1000 से अधिक प्रतिभागी योग दिवस कार्यक्रम का हिस्सा बनेगे।उन्होंने बताया कि योग दिवस के मद्देनजर 1 जून से ही जिला में प्री योगा डे एक्टिविटी शुरू की गई।
