बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी द्वारा सवर्ण समाज की समानता के अधिकार की लड़ाई को जारी रखी जाएगी। साथ ही इसके लिए इस समानता के अधिकार भी यात्रा भी निकाली जाएगी। 118 दिन की यह समानता के अधिकार की यात्रा एक-एक माह तक हर लोकसभा चुनाव में निकाली जाएगी।
यह निर्णय राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की बिलासपुर जिला परिषद भवन में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में पार्टी के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में नालागढ़ से जयपाल चंदेल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ ही सवर्ण समाज की समानता के अधिकार की लड़ाई को जारी रखा जाएगा। 15 अगस्त से प्रदेश भर में समानता के अधिकार को लेकर अन्न त्याग यात्रा शुरू की जाएगी। 118 दिन यह यात्रा होगी।10 दिसंबर को बिलासपुर में इस यात्रा का समापन होगा। समापन मौके पर एक विशाल सम्मेलन बिलासपुर में किया जाएगा। एक माह तक एक लोकसभाा चुनाव क्षेत्र में एक यात्रा चलेगी। वहीं, साधारण वस्त्र को लेकर भगवा वस्त्र पहनेंगे। 22 जून को चंबा जाएंगे। मृतक युवक के परिजनों से मुलाकात की जाएगी।
