By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ITI चौक के ट्रैफिक मैनेजमेंट में बदलाव करने के निर्देश…विधायक अनिल शर्मा ने खुद मौके पर जांची व्यवस्था
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ITI चौक के ट्रैफिक मैनेजमेंट में बदलाव करने के निर्देश…विधायक अनिल शर्मा ने खुद मौके पर जांची व्यवस्था
himachalNews

ITI चौक के ट्रैफिक मैनेजमेंट में बदलाव करने के निर्देश…विधायक अनिल शर्मा ने खुद मौके पर जांची व्यवस्था

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/12/30 at 7:32 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- मंडी शहर के आईटीआई चौक के पास अव्यवस्थित ट्रैफिक मैनेजमेंट के कारण आए दिन लग रहे जाम की समस्या से निपटने के लिए आज मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने खुद मौके पर आकर सारी स्थिति जा जायजा लिया। लगातार लग रहे जाम को लेकर विधायक के पास लोगों ने शिकायत देकर इसके स्थायी समाधान की गुहार लगाई थी। जिसके बाद आज अनिल शर्मा ने खुद मौके पर आकर इसमें व्यापक बदलाव के निर्देश दिए। उन्होंने यहां रखे गए अत्याधिक वेरिकेड्स को हटाकर एक अस्थायी राउंड अबाउट बनाने के निर्देश दिए।

यहां बार-बार लग रहे जाम से परेशान हो गए हैं लोग

अनिल शर्मा ने बताया कि यहां पर उनकी पहले से ही राउंड अबाउट बनाने की योजना थी लेकिन वो किन्हीं कारणों से सिरे नहीं चढ़ पाई। लेकिन भविष्य में यहां पर राउंड अबाउट बनाकर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। बता दें कि मंडी शहर के हाईवे पर आने के लिए आईटीआई के पास जो चौक बना है वहां पर वाहनों की अत्याधिक आवाजाही होने के कारण आए दिन जाम लग रहा है और लोग इससे खासे परेशान हैं।अनिल शर्मा ने बताया कि आईटीआई चौक के साथ लगते बाईपास पर एक रेहड़ी-फड़ी मार्किट और टैक्सी पार्किंग कम स्टेंड बनाने की योजना थी लेकिन पैसों के अभाव के कारण वो सिरे नहीं चढ़ पाई थी। अब दोबारा से इसका एक करोड़ का बजट बनाकर भेजा जा रहा है। जैसे ही पैसों की स्वीकृति प्राप्त होगी तो इस कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।इस मौके पर अनिल शर्मा के साथ नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा, अन्य पार्षदगण और पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi traffic management of ITI Chowk, MLA gave instructions
Chandrika December 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को नमो ड्रोन दीदी आया काफी पसंद..
Next Article नए साल के जश्न के लिए मनाली पहुँच रहे पर्यटक.. रिवर राफ्टिंग सहित साहसिक गतिविधियों का ले रहे आनंद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?