By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नए साल के जश्न के लिए मनाली पहुँच रहे पर्यटक.. रिवर राफ्टिंग सहित साहसिक गतिविधियों का ले रहे आनंद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नए साल के जश्न के लिए मनाली पहुँच रहे पर्यटक.. रिवर राफ्टिंग सहित साहसिक गतिविधियों का ले रहे आनंद
himachalNews

नए साल के जश्न के लिए मनाली पहुँच रहे पर्यटक.. रिवर राफ्टिंग सहित साहसिक गतिविधियों का ले रहे आनंद

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/12/30 at 7:46 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा (TSN)- नए साल के जश्न के लिए पर्यटन नगरी मनाली पूरी तरह से पैक हो गई है। पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर के बाद अभी तक मनाली में डेढ़ लाख से अधिक पर्यटक आ चुके हैं। वहीं आने वाले दिनों में नए साल के जश्न में 1 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की भी संभावना जताई जा रही है।

न्यू ईयर को लेकर बड़े होटलों में हुई 100 फीसद तक बुकिंग

नए साल के जश्न के लिए पर्यटन नगरी मनाली के सभी होटल 100 फ़ीसदी पैक हो चुके हैं। ऐसे में अगर पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग नहीं की होगी तो नए साल का जश्न उन्हें सड़कों पर ही मनाना पड़ सकता है। इसके अलावा जिला के कुल्लू, मणिकर्ण, कसोल, नग्गर के सभी होटल लगभग पैक हो चुके है। होटल फुल होने से कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे है। जुलाई में कुल्लू मनाली में आई प्राकृतिक आपदा के कारण मंदी की मार झेल रहे होटल कारोबारी अब राहत महसूस करने लगे है। होटलियर्स का कहना है कि अभी तक न्यू ईयर को लेकर बड़े होटलों में 100 फीसद तक बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा छोटे होटलों में भी काफी बुकिंग हो रही है। इसके अलावा होटल संचालको ने सैलानियों को रिझाने के लिए कपल डांस के साथ कॉकटेल और डिनर पार्टियां भी रखी हुई है, वहीं अधिकतर होटल संचालको ने न्यू ईयर को लेकर अन्य राज्यों से गायक भी बुलाए हैं। इसके अलावा पर्यटक कुल्लू मनाली की वादियों का खूब मज़ा लूट रहे है । खासतौर पर्यटक यह ठंड के वावजूद रिवर राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधयो का भरपूर आनंद ले रहे हैं। पर्यटक नदी किनारे बैठ कर सेल्फियां लेते नज़र आये । बहरहाल नए साल के जश्न में मनाली को ओर ज़्यादा पर्यटकों का ईन्तज़ार है ।

हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ऑक्टा का कहना है कि निगम के सभी होटल पैक चल रहे हैं। वही, उन्होंने बताया कि निगम के होटलों में पर्यटकों की सुविधा के लिए डीजे, बोनफायर, कुलवी नाटी का भी आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में नए साल का जश्न होटलों में धूमधाम से मनाया जाएगा । नए साल के मौके पर मनाली क्वीन भी चुनी जाएगी ।वही मनाली पहुंचे पर्यटक यहां आकर काफी खुश नज़र आ रहे है ।गुजरात से आई श्वेता का कहना है कि वे 31 दिसम्बर तक मनाली में ही रुकेंगी। वे नगर से ट्रेक करके पहाड़ी पर बर्फ देखने जाएंगे उस दिन वहीं कैम्प में रह कर नए साल का जश्न मनाएगी। जयपुर से आई नेहा का कहना है कि वे बचपन मे मनाली आयी थी ।उनका मन था कि वे कभी यह अपने पति के साथ ही मनाली आएगी ।वो सपना उनका आज पूरा हो जाएगा । यहां उन्होंने रिवर राफ्टिंग का मज़ा लुटा है।इससे पहले वे लाहौल के सीसु गयी थी जहां उन्होंने बर्फ देखी ।

TAGGED: Kullu manali tourisum
Chandrika December 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ITI चौक के ट्रैफिक मैनेजमेंट में बदलाव करने के निर्देश…विधायक अनिल शर्मा ने खुद मौके पर जांची व्यवस्था
Next Article डीजीपी और एसपी को पद से हटाने के मामले पर बोले पूर्व सीएम जयराम ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?