By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर
himachalNews

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/05/04 at 10:25 PM
Share
हमीरपुर, अरविंद -:जिला प्रशासन ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग को मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान सभी सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्कूल शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की प्रत्येक पात्र लड़की तक इस टीके की पहुंच सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने कहा कि यह अभियान लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों और आम जनता से भी अपील की कि वे इस पहल को समझें और अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण करवाकर उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करें।समीक्षा के दौरान सामने आया कि जिले में इस आयु वर्ग की कुल 2967 लड़कियों का पंजीकरण किया गया है। इनमें से अब तक 1083 लड़कियों को टीका लगाया जा चुका है, जो लगभग 36 प्रतिशत है। हालांकि जिला की रैंकिंग संतोषजनक बताई गई, लेकिन उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अभी भी करीब 64 प्रतिशत लड़कियों तक पहुंच बनाना बाकी है, जिसके लिए प्रयासों को और तेज करना होगा।उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्रों में रोजाना टीकाकरण जारी रखा जाए और स्कूल स्तर पर भी जागरूकता बढ़ाई जाए ताकि कोई भी पात्र बच्ची इस महत्वपूर्ण टीके से वंचित न रह जाए। साथ ही, उन्होंने कहा कि अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलेगी।बैठक में बताया गया कि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाल्टी की प्रभारी डॉ. पूजा कौंडल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। प्रशासन ने उम्मीद जताई कि सभी संबंधित विभाग मिलकर जल्द ही पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य हासिल करेंगे।
TAGGED: Hamirpur DC Gandharva rathour
Chandrika May 4, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिलासपुर में होटल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार
Next Article ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?