नाहन,सतीश शर्मा(TSN)-अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियां महिलाओं के लिए आमदनी का बड़ा जरिया बनी हुई है प्रशासन द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंची महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय मेले के दौरान मुफ्त स्टॉल उपलब्ध करवाए गए है।
महिलाओं द्वारा तैयार विभिन्न प्रकार के उत्पादों की लगाई गई है प्रदर्शनी
जिला प्रशासन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इन महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में कदम बढ़ाने के मकसद से मेले के लिए मुफ्त स्टॉल उपलब्ध करवाए गए हैं जहां स्वयं सहायता समूह से जुड़ी राज्य के अलग अलग जिलों की सैकड़ो महिलाएं उत्पाद बेच रही है। यह है मेला अक्सर महिलाओं के लिए आजीविका का बड़ा जरिया बन जाता है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत चलाई जा रहे स्वयं सहायता समूहो की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार किए जाते हैं जो यहां विशेष रूप से प्रदर्शित किए गए। महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टाल्स पर पहुंचकर लोग भी खूब खरीदारी कर रहे हैं वहीं मेले के दौरान जिन महिलाओं ने यहां पर पहाड़ी व्यंजनों के स्टाल लगाए हैं यह स्टॉल लोगों को खूब भा रहे हैं और यहां पहुंचकर लोग पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं।
महिलाओं ने तैयार किए खास पहाड़ी व्यंजन
महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा विभिन्न प्रकार के पहाड़ी व्यंजन तैयार किया जा रहे हैं और लोग भी इन्हें खाने में खूब रुचि दिखा रहे हैं महिलाओं ने बताया कि यह मिला उनकी आजीविका का एक बड़ा जरिया बनता है साथ ही महिलाओं को अपना एक टैलेंट दिखाने का भी अवसर प्रदान हो रहा है।महिलाओं ने यह भी बताया कि जो बकवास उनके द्वारा यहां विशेष रूप से तैयार किए गए यह पकवान अक्सर त्योहारों के समय में में घरों में बनाए जाते हैं।स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने मुफ्त स्टॉल उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन का भी आभार जताया।
बता दें कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत अकेले सिरमौर जिला में करीब 4000 महिलाओं के स्वयं सहायता समूह काम कर रहे है वहीं प्रशासन के सहयोग से यह महिलाएं लगातार स्वावलंबन बनाकर आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रही है।
