By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एचपीसीए पड्डल मैदान में क्रिकेट पिचों की देखभाल के लिए प्रशासन से मांगेगा सहयोग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एचपीसीए पड्डल मैदान में क्रिकेट पिचों की देखभाल के लिए प्रशासन से मांगेगा सहयोग
himachalSports

एचपीसीए पड्डल मैदान में क्रिकेट पिचों की देखभाल के लिए प्रशासन से मांगेगा सहयोग

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/11/16 at 1:36 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन यानी एचपीसीए मंडी के पड्डल मैदान में पिचों की देखभाल के लिए जिला प्रशासन से सहयोग की अपील करेगा।यह बात एचपीसीए के सचिव अवनिश परमार ने पड्डल मैदान का दौरा करने के उपरांत कही।उन्होंने बताया कि हालही में एचपीसीए की तरफ से पंजाब से लाई गई क्रिकेट पिच में इस्तेमाल होने वाली विशेष प्रकार की मिट्टी के 5 ट्रक यहां बिछाए हैं।इस मिट्टी से मैदान की 4 पिचों का पुर्ननिर्माण किया गया है.उन्होंने कहा कि पिच बनाना तो आसान है लेकिन उनकी सही ढंग से देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है और यही कार्य चुनौतीपूर्ण भी रहता है।

एचपीएस के सचिव अवनिश परमार का कहना-सहयोग के लिए जल्द मिलेंगे डीसी मंडी से

पिचों की सही देखभाल के लिए रोलर,तिरपाल और कुछ अन्य जरूरी सामान की जरूरत रहती है जिसे मुहैया करवा दिया जाएगा लेकिन इनकी सही देखरेख और सही इस्तेमाल के लिए प्रशासन का सहयोग अपेक्षित है।भविष्य में यहां पर शिवरात्रि का मेला भी होना है जिस दौरान पिचों को पूरी तरह से सुरक्षित रखना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।इन्हीं सब बातों के लिए जल्द ही मंडी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय राणा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल डीसी मंडी से मिलकर सहयोग की अपील करेगा।यदि प्रशासन की तरफ से सहयोग मिलता है तो फिर यहां पर हरसंभव सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी समय पड्डल मैदान में कई बड़े मैच होते थे और इस दौर को फिर से शुरू करने की जरूरत है।

भविष्य में यहां फिर से हों बड़े स्तर के मैच,इस दिशा में कर रहे हैं प्रयास

मंडी जिला में मौजूदा समय में एचपीसीए के 4 सब सेंटर संचालित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से 100 से अधिक बच्चे रोजाना क्रिकेट की बारीकियों को सीख रहे हैं। मंडी से कई अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्रिकेटर निकले हैं जोकि गर्व की बात है।भविष्य में भी ऐसे खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिले,इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।इस मौके पर उनके साथ एचपीसीए के कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह और मंडी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय राणा सहित अन्य खिलाड़ी भी मौजूद रहे।उन्होंने यहां प्रेक्टिस कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात भी की और उनकी समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया।

TAGGED: Cricket Pitches, Mandi HPCA
Chandrika November 16, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए आमदनी का जरिया बना अंतर्राष्ट्रीय मेला
Next Article नशे के मकडज़ाल को सुलझाने के लिए पुराने समगलर्ज का डाटा एकत्रित कर रही हमीरपुर पुलिस..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?