By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी में 19 फरवरी से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव, पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूरी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > festival > मंडी में 19 फरवरी से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव, पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूरी
festivalhimachalReligion

मंडी में 19 फरवरी से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव, पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूरी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/02/14 at 10:24 PM
Share

मंडी : परी शर्मा- छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव 19 फरवरी से 25 फरवरी तक मनाया जाएगा। इतने बड़े आयोजन को लेकर जंहा जिला प्रशासन तैयार है वही सुरक्षा व्यव्स्था का भी पूरा इंतजाम पुलिस प्रशासन ने कर दिया है। पुलिस अधीक्षक मंडी ने पत्रकार वार्ता कर शिवरात्री महोत्सव-2023 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी सांझा की और बताया कि इस बार सुरक्षा को 7 सेक्टरों में बांटा गया है।

1200 जवान संभालेगें सुरक्षा का जिम्मा

मेले के दौरान कुल 1200 जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेगें। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को 7 सेक्टर में बांटा गया है । इसमें गजटिड अधिकारी, हेड काॅस्टेबल, काॅस्टेबल, काॅस्टेबल होमगार्ड महिला पुलिस कर्मी भी तैनात रहेगेे। शिवरात्री मेले की सांस्कृतिक संध्या इस बार सेरी मंच पर होगी। इसके लिए 6 क्यूआरटी की टुकडियां बनाई गई है। कार्यक्रम के बाद ये टीमें सुरक्षा व्यवस्था को देखेगी। एसपी ने सभी लोगों से सहयोग की अपील की है।

पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक प्लान किया सांझा

मेले के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था मंडी शहर, भ्यूली, विक्टोरिया ब्रिज, और पुलघराट नाॅ पार्किंग एरिया घोषित किया गया है। इस दौरान सकड़ पर किसी भी प्रकार के वाहनों को खड़ा करना बाधित रहेगा। इसके अलावा विक्टोरिया ब्रिज से किसी भी गाड़ी को एंट्री नही मिलेगी गाड़िया पुरानी मंडी से भ्यूली होते हुए जा सकेगी। एसपी ने बताया कि शिवरात्री मेले की स्कृतिक संध्या इस बार सेरी मंच पर होगी और कुछ कार्यक्रम दिन में भी आयोजित किए जाएगें इसलिए कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटे पहले ही सेरी मंच और चाननी के बीच की सड़क बंद रहेगी। और गांधी चैक से शहर के निजी होटल तक सड़क 9 दिनों के लिए बंद रहेगी। केवल आपात स्थिती में ही ये सड़क वाहनों के लिए खोली जाएगी। इस दौरान आजाद ड्राई क्लीन की तरफ ट्रेफिक टु वे रहेगा और न्यू सुकेती ब्रिज पर भी टु वे ट्रेफिक रहेगा।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मेले के दौरान विक्टोरिया ब्रिज के पास बनी पार्किंग में 700 छोटे वाहनों, खलियार पधर रोड पर 150 वाहन, भीमाकली मंदिर की पार्किंग में 180, होमगार्ड में 80, बिंद्राबणी में 400 वाहनों, सब्जी मंडी रोड़ पर 250 वाहन की पार्किंग रहेगी। एसपी ने सभी लोगों से दो पहिया वाहनों का ज्यादा इस्तेमाल करने का आग्रह किया है ताकि यातयात व्यवस्था सुचरू चली रहे। वही उन्होने ये भी बताया कि इस ट्रैफिक प्लान का 17 फरवरी को ट्रायल भी किया जाएगा। अगर प्लान में कुछ बदलाव की आवश्यकता रहेगी तो फिर ट्रायल के बाद बदलाव किए जाएगेे।

TAGGED: Mandi international shivratri mahotsav
Chandrika February 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का हिस्सा बने स्कूली बच्चे, सीखे आपदा से निपटने के गुर
Next Article परवाणु में महिला ने मचाया हड़कंप, चाकू दिखाकर डरा रही थी लोगो को
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग

Ago

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Ago

ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद

Ago

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?