संजीव महाजन,नूरपुर: 14वीं वाहिनी एनडीआरएफ नूरपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के कैंप परिसर में मंगलवार को बलजिंदर सिंह सेनानी 14वीं वाहिनी एनडीआरएफ के मार्गदर्शन में वाहिनी में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिहूंता, गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल परचोर, गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी हटली जिला चंबा हिमाचल प्रदेश से आए बच्चों ने भाग लिया।
14वीं वाहिनी के रेस्क्यूर की ओर से स्कूल के बच्चों को आपदा से निपटने के विभिन्न प्रकार के तरीकों के बारे में बताया। स्कूल के बच्चों ने भी अपनी रुचि दिखाते हुए इसमें बड़चढ़ कर भाग लिया। बच्चों को बताया गया कि आगजनी, भूकंप के साथ ही रासायनिक गैसों के हिसाब के दौरान किस तरह से अपना और दूसरों का बचाव किया जा सकता है और किस तरह से आपदा की स्थिति से बाहर निकला जा सकता हैं।
