परवाणु : योगेश शर्मा- हिमाचल के परवाणू बाजार में मंगलवार शाम को एक नया ही नजारा देखने को मिला। यहां एक महिला आने जाने वाले लोगो को चाकू दिखा कर डराने लगी । इस से लोगो मे दहशत मच गयी। इसी बीच महिला ने एक व्यक्ति को हल्का चाक़ू भी दे मारा।
पुलिस को इसकी सुचना दी गयी। बाद में पता चला की महिला मानसिक तौर पर बीमार है। उसका इलाज जीरकपुर के एक चर्च में किया जा रहा था। महिला को उसके भाई को सौंप दिया।
जीरकपुर चर्च में चल रहा महिला का इलाज
जानकारी के अनुसार परवाणू की मार्किट में एक मानसिक तौर पर बीमार महिला ने लोगों को परेशान करके रख दिया। यह महिला जिसका नाम कमलेश है, यह बदायुं, उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। महिला मानसिक तौर पर बीमार है और इसका इलाज जीरकपुर के किसी चर्च में चल रहा था। परवाणू के मेन चौक पर यह बीमार महिला लोगों को चाक़ू दिखा कर धमका और डरा रही थी। इस महिला ने किसी को हल्का सा चाकू भी मार दिया। जिसके बाद पर वहां उपस्थित लोगों ने परवाणू पुलिस को फोन कर महिला को ले जाने के लिए बुलाया।
महिला को पकड़ कर पुलिस थाने ले गई ,गनीमत रही की मानसिक तौर पर बीमार महिला के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस को फोन पर सुचना मिलने के बाद पुलिस उस महिला को पकड़ कर पुलिस थाने ले आई और उस से पूछताछ की। महिला ने पुलिस को एक नंबर दिखाया। इस नंबर पर पुलिस ने फोन किया। यह नंबर महिला के भाई का था।
मामले को लेकर बोले थाना प्रभारी
मामले को लेकर बोले थाना प्रभारी मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी फूल चंद ने बताया की यह महिला मानसिक तौर पर बीमार है। इसके भाई को फोन के माध्यम से हमने बुलाया था। जब इस महिला का भाई इसे लेने पहुंचा तो उसने बताया की वह बदायुं, उत्तर प्रदेश के निवासी है और लुधियाना में दिहाड़ी पर मज़दूरी करते हैं।
महिला के भाई ने बताया की इस महिला को जीरकपुर के एक चर्च में रखा गया था ताकि इसका इलाज हो सके। ये वहां से कैसे निकल कर परवाणू पहुंची, इस बारे में उसके भाई को भी पता नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया की महिला को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है। उसका भाई उसे इलाज करवाने ले गया है।
