राहुल चावला,पालमपुर-पालमपुर विज्ञान केन्द्र,पालमपुर में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’के अंतर्गत शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आगाज़ केन्द्र के परियोजना समन्वयक के अभिभाषण के साथ हुआ।उन्होंने नारियों के समाज व विज्ञान के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान को रेखांकित किया।इस महिला दिवस पर विषय “समस्त महिलाओं व बालिकाओं के लिए अधिकार,समानता,सशक्तिकरण” पर था.इस दौरान उन्होंने आधुनिक विश्व के विकास में लड़कियो व महिलाओं के कार्यों की ओर सभी का ध्यानाकर्षित किया ।
इस अवसर पर भारतीय महिला विदुषियों के जीवन व कार्यों पर प्रकाश डालते हुये एक वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया।इस वृत्तचित्र पर आधारित,समस्त प्रतिभागियों के लिए एक ओपन हाउस प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई।जिसमें महिला विदुषियों के जीवन व कार्यों से संबंधित प्रश्नों को पूछा गया ।प्रतिभागी छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम के समापन पर, सभी विजेताओं को पुरस्कृत व समस्त प्रतिभागियों को द्विभाषी ई-प्रतिभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गये।इस कार्यक्रम में क्रमशः जिला काँगड़ा से पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय व जिला मंडी से पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला,थोना के 107 छात्र-छात्राओं व 13 शिक्षकों ने प्रतिभागिता दर्ज की ।
