नाहन : देवेन्द्र कुमार- जिला सिरमौर में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जेबीटी के विभिन्न श्रेणियों के 35 पदों के लिए 5 मार्च को डाईट परिसर नाहन में साक्षात्कार लिए जाएंगे। ये जानकारी प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर जीवन सिंह ने दी ।
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा गुरुजीवन ने बताया कि सिरमौर में बैच वाइज जेबीटी के पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में कुल जेबीटी के 35 पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार के लिए सभी प्रतिभागियों को मूल दस्तावेज के साथ आना होगा। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के 14 और एक पद अनुसूचित जनजाति के लिए 2008 बैच निर्धारित किया गया है। जबकि आरक्षित वर्ग के 2012 बैच के प्रतिभागी इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के एक पद के लिए जेबीटी का 2014 बैच निर्धारित किया गया है। आरक्षित वर्ग में सामान्य इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन के 3 पद, सामान्य फ्रीडम फाइटर के 1 पद अनुसूचित जाति के 9 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के 6 पद शामिल है।
