सोलन :योगेश शर्मा – सोलन पुलिस ने ऑटो में ले जाई जा रही है अबैध शराब की 4 पेटियां बरामद की है।एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि देर शाम पुलिस थाना सदर सोलन में एसआई आशीष कौशल अपनी टीम के साथ गश्त के लिए शहर के मोहन पार्क के पास मौजूद थे । ऐसे में पुलिस को सूचना मिली कि विकास कुमार जो कि जटोली का रहने वाला है और शहर में ऑटो चलाता है , उसके ऑटो में अवैध शराब सप्लाई करता है और अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करता है।
पुलिस को सूचना मिली की विकास अपने ऑटोरिक्शा में अवैध शराब को लोड करके बाई पास रोड़ सोलन से चम्बाघाट की तरफ आ रहा है। ऐसे में ऑटो की तलाशी लेने पर 48 बोतले संतरा देसी शराब बरामद हुई। जिस पर विकास कुमार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस थाना सदर सोलन मे मामला दर्ज करते हुए आगामी जांच शुरू कर दी है।
