मंजूर पठान, चंबा: जिला मुख्यालय चंबा में कृतज्ञ ने
बतौर डीएफओ जॉइन किया हैं। डीएफओ ने जॉइन करने के बाद अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि जिला में सबसे बड़ी परेशानी अवैध शिकार और अवैध वन कटान को बताया। बता दें की वन मंडल चंबा के तहत काफी वन क्षेत्र हैं जहां अवैध शिकार और अवैध वन कटान होताहैं इसपर वन विभाग विशेष नजर रखेगा। इसके किए टीमें गठित की गई हैं। सबसे पहले हर बीट में गार्ड और ब्लॉक अफसर को निर्देश दिए जाएंगे की वो अपने जंगल का हर रोज निरीक्षण करें। इसके साथ ही जीपीएस लोकेशन भी हर रोज भेजें।
उन्होंने कहा कि अवैध शिकार करके वालों की खैर नहीं होगी। किसी भी सूरत में अवैध शिकारियों को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा की हमारा मकसद वनों को बचाना हैं इसके अलावा जो पशु पक्षी हैं उन्हे भी प्रोटेक्ट करना हमारा काम हैं। आने वाले समय में वन विभाग कई तरह के कदम उठाएगा जो लोग अवैध शिकार करते हैं उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे ।
वहीं दूसरी और वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ ने कहा की हमने बतौर डीएफओ चंबा जॉइन किया हैं और हमारी प्राथमिकता हैं की अवैध शिकार और अवैध वन कटान पर हमारा फोकस रहेगा। इसके किए वन विभाग संयुक्त तरीके से कार्य करेंगे और जो अवैध शिकार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
