अरविंदर सिंह, हमीरपुर: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार को हमीरपुर के गांधी चौक सहित कई स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में भारी संख्या में रक्तदाताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर कांगडा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया बतौर मुख्यातिथि गांधी चौक पर इंटक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस अवसर पर कांगडा बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि हमीरपुर जिला के विभिन्न स्थानों पर आज रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थना हैं कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ने अपने कामों की शुरूआत की है वे आगे भी जारी रहे ओर प्रदेश को उनकी सोच का लाभ मिले।
इस अवसर पर इंटक के जिला अध्यक्ष सुभाष पंडित ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। इसके तहत यहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में दिन दुगनी चौगुनी तरक्की करे ओर भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बने उनकी यही कामना हैं।
