बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर झंडूता कांग्रेस ने झंडूता में सत्याग्रह किया। जिसकी अगवाई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। लगातार विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं ने षडय़ंत्र रचा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केवल मात्र सांसद ही नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र केंद्र की सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो प्रदेश भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि केंद्र सरकार की मनमानी को लेकर जनता को भी जागरूक करें।
