राहुल चावला , धर्मशाला: 17 व 19 मई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल मुकाबले खेले जाएंगे। इन आईपीएल मैचों को लेकर तैयारियां इन दिनों धर्मशाला में पूरी की जा रही हैं। पंजाब किंगस इलेवन, दिल्ली ओर राजस्थान रायल्स की टीमें मैच में आमने-सामने होंगी। 14 मई को पंजाब, 15 को दिल्ली और 18 को राजस्थान रायल्स की टीम धर्मशाला पहुंचेगी।
एचपीसीए सचिव अवनीश परमार ने बताया कि मंगलवार को एचपीसीए पदाधिकारियों व किंगस इलेवन पंजाब के अधिकारियों के बीच अहम बैठक आयोजित की गई। मैच के बेहतर ढंग से सफल आयोजन को लेकर इस दौरान विस्तृत चर्चा की गई। वहीं मैच के दौरान सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी एचपीसीए ने प्रशासन के साथ बैठक की।
बता दें की मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाती हैं। पार्किंग स्थल निर्धारित किए जाते हैं ओर शहर को भी सेक्टरों में बांटा जाता हैं। इन सभी तैयारियों को लेकर एचपीसीए पदाधिकारी बैठकों में व्यस्त हैं। बीसीसीआई के निर्धारित शेड्यूल के तहत 14, 15 व 17 मई को तीनों टीमें इंटरनेशरनल क्रिकेट स्टेडियम में प्रेक्टिस करेंगी। 15 मई को पंजाब किंगस इलेवन की टीम शाम 6 से 9 बजे तक स्टेडियम में प्रेक्टिस करेगी। वहीं 16 मई को पंजाब और दिल्ली की टीमें प्रेक्टिस करेंगी। 17 को राजस्थान रायल्स की टीम धर्मशाला पहुंचेगी और 18 को राजस्थान रायल्स की टीम भी शाम को 6 से 9 बजे तक प्रेक्टिस करेगी।
