सोलन : योगेश शर्मा – सोलन के नए एएसपी योगेश रोलटा ने अपना पदभार मंगलवार को संभाल लिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकता मीडिया के साथ सांझा की है।
योगेश रोलटा ने कहा कि वे इससे पहले भी सोलन जिला पुलिस में अपनी सेवाएं दे चुके है और अब उन्होंने सोलन एएसपी का पदभार संभाला है। उन्होंने कहा कि सोलन शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और नशाखोरी पर रोकथाम लगाने का काम वे इस दौरान करने वाले है।
