संजीव महाजन,नूरपुर(TSN) : पुलिस थाना नूरपुर के तहत बीती रात दो लड़के गनोह में लड़ा+ई झ+गड़ा व शोर शराबा कर रहे थे। लड़को को रात में इस तरह से शोर शराबा करना और हुड़+दंग मचाना महंगा पड़ गया। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली पुलिस थाना नूरपुर की टीम मौके पर पहुंची और देखा कि दो युवक गनोह बस स्टैंड में काफी ह+ल्ला कर रहे थे और हर आने जाने वाले के साथ गाली ग+लौच कर रहे थे। ऐसे में पुलिस में मौके पर पहुंचकर इन दोनों युवकों को गिर+फ्तार किया।
गिर+फ्तार किए गए युवकों में सौरभ पठानिया, पुत्र दलजीत सिंह, गांव तलाडा तहसील फतेहपुर उम्र 21 साल व मलकीत सिंह, पुत्र निर्मल सिंह गांव बासा बजीरां, डाकखाना भुगनाडा, तहसील नूरपुर उम्र 22 साल हैं। यह युवक न+शे में धुत होकर गाली ग+लौच कर रहे थे ओर आने-जाने वाले लोगों के साथ ल+ड़ाई झग+ड़ा कर रहे थे और मारने पर उतारू थे।
वह मौके पर गनोह चौंक में रखे वेरी गेट्स और उसमें रखे पत्थ+रों को भी इधर-उधर फेंक रहे थे जिससे नुकसान हुआ हैं। दोनों लड़को को मौके पर पुलिस की ओर से काफी समझाया गया लेकिन वह पुलिस व अन्य किसी की एक भी बात मानने को तैयार नहीं थे। न+शे में धुत दोनों आरोपियों के अधीन धारा 107/151 द. प्र. स. गिर+फ्तार किया गया हैं। मामले में आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही हैं।
