संजीव महाजन,नूरपुर(TSN) : जिला पुलिस नूरपुर की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर एक निजी होटल और रेस्टोरेंट में रेड की। इस रेड में पुलिस ने वेश्या+वृत्ति के धं+धे में शामिल उपरोक्त होटल के मालिक के कब्जे से दो महिलाओं को छुड़वाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिर+फ्तार करके उनके विरुद्ध अभियोग धारा 370,342 भा. द. स . व धारा 3,4,5,6 इम्मोरल ट्रेफिक प्रीवेंशन एक्ट , 1956 दर्ज किया गया हैं। उपरोक्त अभियोग में नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।
एसपी नूरपुर ने बताया कि जिला पुलिस नूरपुर की ओर से दे+ह व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2023, 1.10.2023 तक इम्मोरल ट्रैफिक प्रीवेंशन एक्ट, के अधीन कुल 4 अभियोग दर्ज किए गए हैं। इस अ+वैध कार्य में शामिल 7 लोगों को गिर+फ्तार किया गया है ओर आरोपियों के कब्जे से 6 महिलाओं को छुड़वाया गया हैं।
उन्होंने बताया कि इस अवैध व्यापार में शामिल संबंधित होटल के लाइसेंस रद्द करने हेतु भी संबंधित विभाग से पत्राचार किया जा चुका हैं भविष्य में दे+ह व्यापार मा+फिया के विरुद्ध जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा।
