By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में भारी बारिश से हुई तबाही से उभरने में लगेगा तीन से चार साल का वक्त
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में भारी बारिश से हुई तबाही से उभरने में लगेगा तीन से चार साल का वक्त
himachalpolitical

हिमाचल में भारी बारिश से हुई तबाही से उभरने में लगेगा तीन से चार साल का वक्त

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/08/17 at 11:25 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज – हिमाचल प्रदेश में शायद ही पहले कभी ऐसी त्रासदी बरसात के मौसम में हुई हो जिससे प्रदेश को आर्थिक नुक्सान के साथ लोगों को इतनी जान गवानी पड़ी है। सरकार आपदा से निपटने के लिए बेहतरीन ढंग से प्रबन्धन कर रही है और जो सहायता प्रभावितों को मिलने चाहिए वह भी तुरन्त दी जा रही है। ये बात शिमला में सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कही । उन्होंने कहा कि सीएम खुद आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। आपदा की इस घड़ी में हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से ज्यादा उम्मीदें है लेकिन अभी तक केंद्र से अपेक्षित आर्थिक मदद नही मिली है। विपक्ष आपदा की स्थिति में बयानबाजी कर रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

विपक्ष के नेता कर रहे फिजुल की बयानबाजी

नरेश चौहान ने कहा कि बीते कल ही एनएच को बहाल करने के लिए सीएम ने 10 करोड़ रूपए की राशि जारी की है । हालाकि एनएचएआई के दायरे में एनएच आते हैं, बावजूद इसके सीएम ने लोगों को असुविधा न हो इसके लिए राशि ज़ारी की है। सेब बागवानों को राहत देने के लिए सरकार कदम उठा रही है। एमआईएस के तहत खरीदे जाने वाले सेब पर डेढ़ रुपए समर्थन मूल्य बढ़ा दिया गया है।आपदा के समय में सरकार किसी भी तरह की राजनीति से परहेज कर रही है लेकिन विपक्ष के नेता लगातार उल्टे सीधे ब्यान दे रहे हैं और आपदा को लेकर विधानसभा के विशेष सत्र की मांग कर रहे हैं जिसका फिल्हाल कोई औचित्य नहीं है। विपक्ष को चाहिए की आपदा की घड़ी में एकजुट होकर केंद्र सरकार से हिमाचल की मदद करवाने के लिए आगे आए।

केंद्र से नहीं मिली अपेक्षित आर्थिक मदद

आपदा की इस घड़ी में सरकार मदद कर रही है और विपक्ष 2024 की तैयारी के साथ नेता अपने वर्चस्व दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार केंद्र सरकार की टीम बीते महीने हुए आपदा से नुक्सान का जायज़ा लेकर दिल्ली लौट गई है लेकिन रिपोर्ट जमा होने के इतने दिन बाद भी हिमाचल को कोई मदद नहीं मिली है। हिमाचल सरकार को आपदा फंड की लंबित 180 करोड़ की राशि राज्य को मिली और एक किस्त 180 करोड़ रूपए की दिसंबर में मिलने वाली आपदा की किस्त एडवांस में मिली हैं। जबकि 2020-21 की आपदा की 315 करोड़ की राशि ऑडिट ऑब्जेक्शन के कारण रुकी हुई है उसमें से 189 करोड़ रूपए मिले हैं इसके अलावा प्रदेश को केंद्र सरकार से एक भी पैसा नहीं मिला है। प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं, इसलिए इस आपदा की घड़ी में लोगों को प्रधानमंत्री से सहायता की उम्मीदें हैं।

TAGGED: Shimla Chief Media Advisor to CM
Chandrika August 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस किस मुहं से कह रही कि केंद्र से नहीं मिल रही मदद..केंद्र से मिले 2700 करोड़
Next Article तिरपाल को लेकर विवाद….एसडीएम और कानूनगो पर भड़के बीजेपी विधायक, FIR तक पहुंची बात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इंदौरा क्षेत्र में विकास को गति: विधायक मलेंद्र राजन ने दो पुलों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

Ago

ज्वाली में कांग्रेस के संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया गया सक्रियता का संदेश

Ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा शुरू, छराबड़ा में हुआ भव्य स्वागत

Ago

ऊना में लूट की वारदातों का खुलासा: दो आरोपी जालंधर से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?