By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस किस मुहं से कह रही कि केंद्र से नहीं मिल रही मदद..केंद्र से मिले 2700 करोड़
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस किस मुहं से कह रही कि केंद्र से नहीं मिल रही मदद..केंद्र से मिले 2700 करोड़
himachalpolitical

जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस किस मुहं से कह रही कि केंद्र से नहीं मिल रही मदद..केंद्र से मिले 2700 करोड़

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/08/17 at 10:47 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से प्रदेश का मदद मिलने का क्रम लगातार जारी है। आज भी केंद्र सरकार ने 2700 करोड़ की राशि जारी की है जो टूटी सड़कों को ठीक करने के काम आएगी। यह बात उन्होंने आज सुंदरनगर, नाचन और बल्ह विधानसभा क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।

आपदा की घड़ी में चुप रहना चाहते हैं कांग्रेस खुद कर रही राजनीति

जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा की इस स्थिति में हम चुप रहना चाहते हैं लेकिन राजनीति खुद कांग्रेसी कर रहे हैं। इससे पहले 364, 190 और 400 करोड़ की राशि जारी करने के बाद अब 2700 करोड़ की राशि जारी की है। इससे ज्यादा कांग्रेसी और केंद्र से क्या चाह रहे हैं। प्रदेश में जो भी राहत एवं बचाव के कार्य चल रहे हैं वो केंद्र सरकार की तरफ से ही चलाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से भेजे गए हैलिकॉप्टर, एनडीआरएफ की टीमें और सेना के जवान लोगों की जिंदगियां बचाने में जुटे हुए हैं।

दिल्ली से आ रही राहत को प्रभावितों तक पहुंचाए प्रदेश सरकार

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेसी केंद्र से आई राहत को पहले जनता तक पहुंचाए और उसके बाद उसका श्रेय लेने की कोशिश करें। जहां पर वे जा रहे हैं वहां पर लोगों का यही कहना है कि उन्हें राहत के नाम पर कुछ भी नहीं मिला। कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए कि केंद्र से इतनी मदद मिलने के बाद भी यही कह रहे हैं कि कुछ नहीं मिला है। प्रदेश सरकार केंद्र से आ रही राहत को पहले लोगों तक पहुंचाए और उसके बाद राजनीति करे। केंद्र सरकार ने प्रदेश को और मदद का भी पूरी तरह से भरोसा दिलाया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र में जिस खड्ड के पानी से नुकसान पहुंचा है उसका पहले चैनलाईजेशन किया गया था,लेकिन मौजूदा समय में उस खड्ड के पानी ने रास्ता ही बदल दिया जिससे भारी नुकसान हुआ है। इस बारे में प्रदेश सरकार से बात की जाएगी कि इस चैनलाईजेशन के कार्य को फिर से और बड़े स्तर पर किया जाए ताकि लोगों का नुकसान न हो। इस मौके पर उनके साथ विधायक विनोद चौहान और इंद्र सिंह गांधी सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi former CM Jai Ram thakur
Chandrika August 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एक महीने से बंद पड़ी है सैंज घाटी की सड़के…सैंज घाटी की सड़कों को जल्द बहाल करे प्रशासन
Next Article हिमाचल में भारी बारिश से हुई तबाही से उभरने में लगेगा तीन से चार साल का वक्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?