By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम सरकार फिजूल खर्जी और चुनावी रैलियों के लिए ले रही कर्जः सुक्खू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > जयराम सरकार फिजूल खर्जी और चुनावी रैलियों के लिए ले रही कर्जः सुक्खू
electionhimachalpolitical

जयराम सरकार फिजूल खर्जी और चुनावी रैलियों के लिए ले रही कर्जः सुक्खू

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/12 at 10:19 AM
Share

शिमला/कमल भारद्वाज: कांग्रेस पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जयराम सरकार लगातार कर्ज लेकर हिमाचल को कर्ज में डूबो रही है। उन्होंने कहा कि यह कर्ज हिमाचल की जनता के लिए नहीं बल्कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए सरकार ले रही है। कर्ज का यह पैसा विकास कार्यों पर खर्च नहीं किया जा रहा, इसे फिजूल खर्जी पर उड़ाया जा रहा है। उन्होंने जयराम सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को हिमाचल के लोगों की समस्याएं नजर नहीं आ रही। स्कूलों में शिक्षक नहीं और स्वास्थ्य संस्थानों में डाक्टर और अन्य स्टाफ नहीं है। ग्रामीण इलाकों में सड़कों की हालात खस्ता बनी हुई है। सरकार को इन पर पैसा खर्च करना चाहिए था, मगर सरकार को इसकी कोई फिक्र नहीं है।

सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि जयराम इस चुनावी साल में हर माह कर्ज ले रही है। अब सरकार 1000 करोड़ का कर्ज लेने की तैयारी में है। इससे पहले जयराम सरकार ने जुलाई में 1000 करोड़ रूपए कर्ज लिया था। इसके बाद फिर अगस्त में 1500 करोड़ रूपए का कर्ज लिया। बीते सितंबर माह में 2500 करोड़ रूपए लिया गया। अब फिर 1000 करोड़ रुपए का कर्ज जयराम सरकार ले रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जयराम सरकार को एक उपलब्धि के लिए याद रखा जाएगा, वह यह कि इससे पहले सरकारों ने कुल जितना कर्ज लिया है, उतना अकेले जयराम सरकार अब तक ले चुकी है। इसके चलते हिमाचल का कुल कर्ज 70 हजार करोड़ से पार चुका है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा जयराम सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव और हिमाचल स्थापना के भव्य समारोह कराकर अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार करने का काम किया। इन आयोजनों पर 60-70 करोड़ रुपए जाया किया, जबकि इससे हिमाचल की जनता को कोई लाभ नहीं मिला। उल्टे इन आयोजनों से लोगों को भारी सुविधा हुई। प्रत्येक आयोजन के लिए आसपास डिपो और सब डिपो से एचआरटीसी की 250-300 बसे भेज कर इन रूटों को तीन दिनों तक बाधित करने का काम जयराम सरकार ने किया है। इसी तरह अन्य चुनावी रैलियां हिमाचल की जनता के पैसों से की जा रही है। प्रदेश की जनता मंहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है और जयराम सरकार फिजूल खर्ची कर सरकारी खजाने पर लगातार बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता इसका पूरा जवाब देगी। जनता जयराम सरकार से बदला लेने की ठान चुकी है। इसका एक ट्रैलर उपचुनावों में जनता दिखा चुकी है। जयराम सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, जनता ने विधानसभा चुनावों में उसको सबक सिखाने की पूरी तैयारी कर ली है।

TAGGED: Election Rally, Jairam Government, Sukhwinder Singh Sukhu
admin October 12, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राजीव बिंदल ने किए विभिन्‍न विकास योजनाओं के उद्घाटन, पढ़ें पूरी खबर
Next Article ऊर्जा मंत्री ने पांच संपर्क मार्गों का किया भूमिपूजन व शिलान्यास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?