By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊर्जा मंत्री ने पांच संपर्क मार्गों का किया भूमिपूजन व शिलान्यास
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊर्जा मंत्री ने पांच संपर्क मार्गों का किया भूमिपूजन व शिलान्यास
himachalpolitical

ऊर्जा मंत्री ने पांच संपर्क मार्गों का किया भूमिपूजन व शिलान्यास

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/12 at 10:33 AM
Share

पांवटा साहिब/देवेन्द्र कुमार: ऊर्जा मंत्री ने पांवटा साहिब विस क्षेत्र के प्रवास के दौरान विभिन्न संपर्क मार्गों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। जिसमें ग्राम पंचायत कोटडी व्यास के ग्राम चांदपुर में व्यास सिंचाई नहर से ला देवी मंदिर संपर्क मार्ग, ग्राम पंचायत कुंडियों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टोका से ला देवी संपर्क मार्ग तथा ग्राम पंचायत कुंडियों में भूमिपूजन तथा ग्राम पंचायत अमरकोट में गोंदपुर से बेहडेवाला गिरी नहर के साथ बाएं किनारे संपर्क मार्ग का शिलान्यास शामिल है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन संपर्क मार्गों की हाल ही में वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त की गई है तथा इनकी निर्माण प्रक्रिया प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर गांव को सड़कों से जोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त 65 सड़कों के लिए वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त की गई है, जिन का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल तथा विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाएं क्षेत्र के लोगों को गुणवत्ता के साथ घर द्वार पर उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पांवटा साहिब तहसील के अंतर्गत मौजूदा पटवार वृत्तों का पुनर्गठन किया गया है, जिसके अंतर्गत 11 नए पटवार वृत्त खोले गए हैं तथा राजपुरा और भाटावाली में दो नए कानूनगो वृत खोले गए हैं। इसके अतिरिक्त राजपुर और खोडोंवाला में दो नई उप तहसीलें खोली गई है।

इससे पांवटा साहिब तहसील में कुल 23 पटवार वृत और 4 कानूनगो वृत हो गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के वासियों को बेहतर पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वर्तमान सरकार ने 412 ट्यूबवेल स्थापित किए हैं तथा जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने गत दिनों इस क्षेत्र के दौरे के दौरान 100 अतिरिक्त ट्यूबवेल लगाने की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली प्रदान की जा रही है। प्रदेश में 24 लाख विद्युत उपभोक्ताओं में से 14 लाख 62 हजार से अधिक लोगों का बिल गत माह शून्य आया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की सरकार द्वारा किसानों को 50 पैसे प्रति यूनिट के स्थान पर अब केवल 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से विद्युत प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 10 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को उच्च विद्यालय 5 उच्च विद्यालयों को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा 7 प्राथमिक पाठशालाओं को माध्यमिक पाठशालाओं का दर्जा प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त, इस क्षेत्र में 5 नई राजकीय प्राथमिक पाठशालाएं भी खोली गई हैं, जिससे क्षेत्र के बच्चों को घर द्वार पर ही निशुल्क व गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध हो रही है।

TAGGED: Bhoomipujan, Energy Minister, Foundation Stone, Parivartan rally, Priyanka Gandhi
admin October 12, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जयराम सरकार फिजूल खर्जी और चुनावी रैलियों के लिए ले रही कर्जः सुक्खू
Next Article फ्री चिकित्सा कैंप में 300 से ज्यादा लोगों ने करवाई जांच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

आना में 60 लाख से बनी सब्जी मंडी का उद्घाटन, चुराह के किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ago

मानवता का अनूठा उदाहरण: चिंतपूर्णी में घायल बैल को मिला नया जीवन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?