मंडी/परी शर्मा: मंडी के सरकाघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार की जरूरत है। आज नरेंद्र मोदी के रूप में देश को मजबूत नेतृत्व मिला है।
पिछले आठ वर्षों के दौरान ऐसे कई निर्णय भाजपा की सरकार ने लिए जिनकी कल्पना करना भी मुश्किल था। वहीं, हिमाचल में डबल इंजन की सरकार में हजारों करोड़ों के शिलान्यास और उद्घाटन हुए हैं। इसलिए केंद्र सरकार को मजबूत करने के लिए हिमाचल में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार होना जरूरी है।
