By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी में आक्रोश रैली में जयराम ठाकुर ने फिर दिए ऑपरेशन लोटस के संकेत..
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी में आक्रोश रैली में जयराम ठाकुर ने फिर दिए ऑपरेशन लोटस के संकेत..
himachalpolitical

मंडी में आक्रोश रैली में जयराम ठाकुर ने फिर दिए ऑपरेशन लोटस के संकेत..

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/12/12 at 4:48 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एक बार फिर से ऑपरेशन लोटस के संकेत दिए हैं। आज मंडी में भाजपा की तरफ से आक्रोश दिवस पर एक रैली का आयोजन किया गया जो पड्डल मैदान से शुरू होकर सेरी मंच पर आकर संपन्न हुई। यहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि राजनीति में सबकुछ संभव है, इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता तैयार रहें।

सुक्खू पर चढ़ गया है मुख्यमंत्री बनने का सुरूर, ले रहे गलत निर्णय

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार से न तो मंत्री खुश हैं और न ही विधायक। सरकार से प्रदेश का हर वर्ग दुखी और आहत है। इसलिए सरकार के साथ अगर कुछ होता है तो इसके लिए खुद सरकार की जिम्मेदार होगी क्योंकि यह अपनी कारगुजारियों के बोझ तले दबती जा रही है। गांरटियों ने झारखंड और राजस्थान की सरकारों को दफन कर दिया है और अब प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भी यही गारंटिया दफन करके छोडेंगी।जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू एक साधारण परिवार से निकलकर सीएम के पद तक पहुंचे हैं लेकिन उनमें सीएम बनने का सुरूर कुछ इस कदर हावी हो गया है कि वे लगातार गलत निर्णय लेते जा रहे हैं। ऐसे गलत निर्णयों के बीच किसी ने उनके कान में यह फूंक भी मार दी है जो उन्होंने कर दिया वो तो वीरभद्र सिंह और धूमल भी नहीं कर पाए, जिसके बाद गलत निर्णय लेने का दौर और तेज हो गया है। उन्होंने कहा कि नये दौर के होर्डिंग लगाने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि यह दौर कब पुराना हो जाएगा इसका पता भी नहीं चल पाएगा।

सीएम सुक्खू करते रहे प्रियंका गांधी की मिन्नतें

इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार झूठ की गठरी है और हर बार झूठ का पुलिंदा लेकर जनता के बीच चले जाते हैं। प्रदेश में सरकार के झूठ से ही प्रियंका गांधी ने किनारा कर लिया। शिमला में होने के बाद भी वे सरकार के जश्न में शामिल होने के लिए धर्मशाला नहीं गई। सीएम सुक्खू प्रियंका गांधी के हाड़े (मिन्नतें) करते रहे लेकिन प्रियंका ने एक नहीं सुनी और कार्यक्रम में नहीं गई। इससे ही पता चल जाता है कि सरकार के क्या हालात हैं।आक्रोश दिवस पर आयोजित रैली में जिला के अन्य भाजपा विधायक और कई नेता भी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi BJP Aakrosh rally
Chandrika December 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article HRTC सुंदरनगर की महिला कंडक्टरों ने पेश की मिसाल… महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण
Next Article नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान…SP सिरमौर ने चौगान मैदान से शुरू किया शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?