By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: HRTC सुंदरनगर की महिला कंडक्टरों ने पेश की मिसाल… महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > HRTC सुंदरनगर की महिला कंडक्टरों ने पेश की मिसाल… महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण
himachalNews

HRTC सुंदरनगर की महिला कंडक्टरों ने पेश की मिसाल… महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/12/12 at 4:25 PM
Share

सुंदरनगर :धर्मवीर (TSN)- हिमाचल पथ परिवहन निगम की दो महिला बस परिचालक अन्य महिलाओं के लिए मिसाल बनी हैं। दो वर्ष पूर्व कमीशन की परीक्षा उतीर्ण करने के बाद निगम के जिला मंडी के सुंदरनगर डिपो में सेवारत महिला परिचालकों की विशेष बात यह है कि दोनों ने ही एमए के बाद बीएड की परीक्षा भी पास की हुई हैं। दोनों महिलाओं की चर्चा पूरे सुंदरनगर उपमंडल में एक ईमानदार और जुझारू परिचालक के रूप में हर जुबां पर है।

प्रतिदिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक सुंदरनगर के लोकल रूटों पर जाने वाली बसों में टिकट काटती हैं और शाम को घर पहुंचकर घर की जिम्मेवारियां भी पूरी करती हैं। निगम में परिचालक की नौकरी करते हुए कई बार बस में बैठे कई बुजुर्ग उन्हें महिला होने के नाते इस नौकरी को छोडऩे की सलाह भी दे चुके हैं। लेकिन अच्छी बात यह कि उनके परिजनों ने कभी उनके इन हौंसलों के आगे दीवार खड़ी करने का प्रयास तक नहीं किया। महिला परिचालक जयदेवी निवासी शीला देवी ने राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र में डबल एमए और बीएड करने के साथ ही नेट, सेट और टेट की परीक्षा भी उतीर्ण की हुई हैं। जबकि ठंडापाणी की द्रौंपदी देवी एमए और बीएड हैं।

परिवार वालों ने बढ़ाया हौंसला

शीला देवी ने कहा कि वह उप रोजगार कार्यालय सुंदरनगर में आऊटसोर्स कर्मी के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। इसके बाद परिवार वालों ने उन्हें घर बैठने के बजाए नौकरी के लिए टेस्ट देने के लिए कहा।हमीरपुर चयन बोर्ड के माध्यम से बस कंडक्टर के पद निकले तो उन्होंने भी इसे भर दिया। तैयारी के बाद परीक्षा दी तो प्रदेश की कुल सात महिलाएं कंडक्टर के पद पर चयनित हुई। द्रोंपती देवी की कहानी भी यही है। शीला और द्रोंपती देवी कहती हैं कि वह दोनों सुंदरनगर के लोकल रूटों पर चलती हैं। इस दौरान बस के चालक और सवारियों से उन्हें बड़ा आदर सत्कार मिलता है। बस स्टैंड में भी अधिकारी व कर्मचारी उनके कार्य की प्रशंसा करते हैं। शीला की बेटी कालेज और बेटा स्कूल और द्रौंपती का बेटा पालीटेक्रिल कालेज में और बेटी सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ती है।

TAGGED: Sundernagar HRTC women conductors
Chandrika December 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article फ्लॉप रहा कांग्रेस सरकार का एक साल का जश्न, खाली रही कुर्सियां:बिहारी लाल शर्मा
Next Article मंडी में आक्रोश रैली में जयराम ठाकुर ने फिर दिए ऑपरेशन लोटस के संकेत..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

छोटा शिमला चौक में हादसा, तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग घायल

Ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिन निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र शुरू

Ago

आदि हिमानी चामुंडा में सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप, प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?