Shimla, 12 June-अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुए दर्दनाक एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया है। हिमाचल प्रदेश के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद एवं पूर्व अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक श्री सतपाल सत्ती, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस गहरी त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
यह हादसा उस समय हुआ जब एयर इंडिया का एक विमान दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। मात्र दो मिनट बाद, 1:40 बजे, विमान एयरपोर्ट के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस त्रासदी में कई लोगों की जान चली गई। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित कई प्रमुख व्यक्तियों की मृत्यु होने की खबर ने पूरे राष्ट्र को स्तब्ध कर दिया है। जयराम ठाकुर ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह केवल कुछ परिवारों का ही नहीं, पूरे देश का नुकसान है।उन्होंने कहा, “महज दो मिनट में घटा यह हादसा कई परिवारों को उजाड़ गया। यह एक अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे इस दुःख की घड़ी में सबको सहनशक्ति प्रदान करें।”
