बिलासपुर :सुभाष ठाकुर – झंडूता थाना के अंतर्गत गांव क्यारी के ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी बिलासपुर कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन के साथ मुलाकात की। जिसकी अगुवाई बेहनाजट्टा जिला परिषद सदस्य शैलजा शर्मा ने की।
इस दौरान इन लोगों ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि कुछ दिन पहले क्यारी गांव के दीपक कुमार की मौ+त हो गई थी। पंजाब राज्य में दीपक बरमाना से सीमेंट लोड कर ट्रक लेकर गया था। लेकिन यहां पर कुछ दिन बाद इसका शव मिला था। हालांकि पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। लेकिन परिजनों को अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार दीपक की मौ+त किन कारणों और कैसे हुई है।
उधर मृतक के भाई का कहना है कि पंजाब पुलिस की ओर से इस मसले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन व पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से आग्रह किया है कि इस मसले को लेकर गंभीरता दिखाई जाए। ताकि उनके भाई के मौत के कारणों का पता चल सके । उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बिलासपुर पुलिस की ओर से पंजाब पुलिस के साथ संपर्क किया जाएगा, ताकि इस मसले को सुलझाया जा सके।
