सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)- शुक्रवार को माता शूलिनी मंदिर में अनुष्ठान कार्यक्रम का समापन हो गया है और आज करीब 12:03 मिंट पर माता शूलिनी अपने गर्भगृह में विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ विराजमान हो गई है। 31 मार्च से शूलिनी मंदिर में माता के कारगारों द्वारा अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इसके बाद आज अनुष्ठान कार्यक्रम संपन्न हुआ है और माता अपने गर्भ गृह में स्थापित हुई है.माता के कारगार शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि 117 दिनों के बाद आज माता शूलिनी अपने गर्भ गृह में स्थापित हुई है। यहां पर जीर्णोद्धार का कार्य करने के लिए माता को गर्भ गृह से बाहर निकाला गया था, कई मुहूर्त निकाले भी गए लेकिन आज विधि विधान के साथ माता को फिर से मंदिर में स्थापित कर दिया गया है और 22 गांव के लोग आज यहां पर पहुंचे हैं और शहर वासी भी माता के दर्शन करने के लिए मंदिर में आए हैं।उन्होंने कहा कि अब नवरात्रों में और शूलिनी मेले में किस तरह से माता के आदेश रहेंगे इसको लेकर अब कारगार समिति की बैठक की जाएगी और जिसके बाद आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि माता को विराजमान करने के बाद माता से भी पूछा गया है कि जो कार्य जीर्णोद्धार को लेकर किए गए हैं और आगामी दिनों में जो कार्य किए जाने हैं उसको किस तरह से करना है।
