मंडी:चन्द्रिका(TSN)-लोकसभा चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर चुनाव प्रचार में जुटे हैं.वे पीएम मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यों को जनता के बीच जा रहे हैं.जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 10 साल का कार्यकाल भारत में ऐतिहासिक प्रगति का समय रहा है। रक्षा से लेकर स्वास्थ्य,विज्ञान,अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने अग्रणी भूमिका निभाई।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कहा कि देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की दसवीं बड़ी अर्थव्यवस्था थी, मात्र दस साल के कार्यकाल में बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को पछाड़कर पाँचवे स्थान पर आ गई। यह काम इतना आसान नहीं था लेकिन नरेन्द्र मोदी कठिन काम के लिए जाने जाते हैं। इस बार प्रधानमंत्री ने और कठिन लक्ष्य रखा है, वह है भारत को दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना। हर भारतीय को पूर्ण विश्वास है कि यह लक्ष्य भी पूरा होगा। इसके बाद के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने और बड़ा लक्ष्य रखा है वह भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य। जब भारत अपने आज़ादी के सौवें वर्ष का जश्न मना रहा होगा तब भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी वैश्विक ज़िम्मेदारियां निभा रहा होगा। नरेन्द्र मोदी की इस मुहिम में देश के लोग साथ आए हैं और कदम से कदम से मिलाकर साथ चल रहे हैं। इस समय हर भारतीय नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्य कर रहा है।
