By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विक्रमादित्य सिंह बोले…आपदा में नहीं जाना लोगों का हाल, अब मंडयाली बोल कर दिल जीतने की कर रहे कोशिश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विक्रमादित्य सिंह बोले…आपदा में नहीं जाना लोगों का हाल, अब मंडयाली बोल कर दिल जीतने की कर रहे कोशिश
himachalpolitical

विक्रमादित्य सिंह बोले…आपदा में नहीं जाना लोगों का हाल, अब मंडयाली बोल कर दिल जीतने की कर रहे कोशिश

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/04/03 at 7:25 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)-मंडी आकर मंडयाली बोलने से बात बनने वाली नहीं है। पहले प्रधानमंत्री मंडी में आकर मंडयाली में बोलकर लोगों का दिल जीतने की कोशिशें करते रहे,वहीं अब भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत भी मंडयाली भाषा में बोलकर लोगों का दिल जीतना चाहती हैं। यह तंज लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी में आयोजित कांग्रेस पार्टी मंडी लोकसभा पदाधिकारी बैठक में भाग लेने के उपरांत मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कसा है।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आपदा में मंडी जिला के सराज और सरकाघाट में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इस दौरान न तो मंडी की सेपूबडी का गुणगान करने वाले प्रधानमंत्री ने मंडी के लोगों का दर्द जाना और न ही कंगना रनौत अपनों से मिलने आई। जबकि कंगना का पहले से ही टिकट तय था, इसके बाद ही कंगना आपदा में अपने लोगों के बीच नहीं पहुंची।

बता दें कि मंत्री विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस पार्टी की ओर से मंडी संसदीय क्षेत्र का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। मंडी संसदीय क्षेत्र कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी बैठक की अध्यक्षता करने के लिए विक्रमादित्य सिंह यहां पहुंचे थे। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले 17 हल्कों के कांग्रेसी नेताओं व पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई।

कंगना खुद बताएं आपदा में मंडी के लोगों के साथ उन्हें खेड़े होना चाहिए था या नहीं

वहीं चुने हुए प्रतिनिधियों को आपदा में प्रभावितों के साथ खड़े होने के कंगना के ब्यान पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनावों के दौरान कंगना रनौत अपने आप को मंडी की बेटी बता रहीं हैं। लेकिन वो खुद बताएं उन्हें आपदा में मंडी में लोगों के बीच होना चाहिए था या नहीं। भाजपा द्वारा सांसद प्रतिभा सिंह को आराम करने को लेकर दिए ब्यान पर भी विक्रमादित्य सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला क्षेत्र की जनता करेगी।

पलटूराम के ब्यान पर विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा को सुनाई खरी खरी

इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने पलटुराम वाले ब्यान पर भाजपा नेताओं को खरी खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि वे किसी भी ब्यान से नहीं पलटे हैं और भी मजबूती के साथ खड़ें है। जबकि हिमाचल भाजपा के नेता हाईकमान का फोन आते ही अपना सुर बदल देते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हाईकमान के आगे भाजपा के मंत्री और मुख्यमंत्री भी अपनी बात रखने से डरते हैं। खुद जयराम ठाकुर भी सीएम रहते हुए भी हिमाचल के मुद्दों को खुलकर केंद्र सरकार के समक्ष नहीं रख पाए।

TAGGED: Mandi PWD minister vikramaditya singh
Chandrika April 3, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जयराम ठाकुर बोले…पीएम मोदी के 10 साल का कार्यकाल रहा ऐतिहासिक प्रगति का समय
Next Article बागी विधायकों की बात पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, कहा- पार्टी छोड़कर जाने वालों का न करें प्रचार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?