शिमला : कमल भारद्वाज – प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के आज 100 एपिसोड पूरे हो गए। हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को खूब पसंद किया जाता है। इस बार के ऐतिहासिक एपिसोड को यादगार बनाने के लिए देश में जगह-जगह इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई। पूर्व मुख्यमंत्री राम ठाकुर ने शिमला के भराड़ी में इस कार्यक्रम को सुना।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम रामायण व महाभारत की तरह लोकप्रिय हुआ है जिससे कई लोगों के जीवन में तब्दीली आई है। जयराम ठाकुर ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के 100 संस्करण ऐतिहासिक है। मन की बात कार्यक्रम कई लोगों के लिए प्रेरणा बना है जिससे रोजगार के मार्ग भी सृजित हुए हैं। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की देश के साथ विदेशों में भी सुना जा रहा है। इससे वॉकल फॉर लोकल को बढ़ावा मिला है। आज भी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता का संदेश दिया है और प्रदीप सांगवान से बात की है जो हिमालय क्षेत्र में कचरे को उठाकर स्वच्छता के साथ रोज़गार के अवसर भी इससे पैदा कर रहे हैं।शिमला में नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार चल रहा है इसलिए बीजेपी नेताओं ने इसे सभी वार्डों में सुना है उन्हे उम्मीद है कि बीजेपी इन चुनावों में जीत हासिल करेगी।
