By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गोवा के स्टूडेंट्स जानेंगे हिमाचली संस्कृति…आइआइटी मंडी करेगा मेजबानी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > गोवा के स्टूडेंट्स जानेंगे हिमाचली संस्कृति…आइआइटी मंडी करेगा मेजबानी
himachalNews

गोवा के स्टूडेंट्स जानेंगे हिमाचली संस्कृति…आइआइटी मंडी करेगा मेजबानी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/04/30 at 3:51 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित युवा संगम कार्यक्रम के तहत गोवा के 45 स्टूडेंट्स हिमाचल प्रदेश की संस्कृति जानने के लिए यहां आएंगे। हिमाचल प्रदेश की तरफ से आइआइटी मंडी युवा संगम कार्यक्रम के तहत इन स्टूडेंट्स की मेजबानी करेगा। यह कार्यक्रम 12 मई से आइआइटी मंडी में शुरू होगा।

केंद्र सरकार के युवा संगम कार्यक्रम के तहत हिमाचल आएंगे ये स्टूडेंट्स

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ’’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ के तहत युवा संगम कार्यक्रम को शुरू किया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पांच प्रमुख क्षेत्रों में बहुआयामी एक्सपोजर प्रदान करना है। जिनमें पर्यटन, परंपरा, प्रगति, परस्पर संपर्क और प्रोद्यौगिकी शामिल है। आइआइटी के एसोसिएट प्रोफैसर डा. हितेश श्रीमाली ने बताया कि गोवा के 45 स्टूडेंट्स को पहले दिन आइआइटी का दौरा करवाकर यहां होने वाले अनुसंधानों के बारे में जानकारी दी जाएगी और इसके बाद उनकी मुलाकात आइआइटी के निदेशक से करवाई जाएगी। दूसरे दिन इन्हें तीन धर्मों की संगम स्थली के नाम से विख्यात रिवालसर शहर का भ्रमण करवाया जाएगा। तीसरे दिन कुल्लू जिला के भुंतर में स्थित भुट्टिको कारखाने का दौरा करवाकर पारंपरिक बुनाई के बारे में बताया जाएगा। चौथे दिन पंडोह डैम का भ्रमण करवाकर इतिहास और तकनीक के बारे में बताया जाएगा। पांचवे दिन इन्हें राज्यपाल, उपायुक्त मंडी और पद्मश्री से सम्मानित प्रगतिशील किसान नेक राम शर्मा से भी मिलाया जाएगा। इसके अलावा जिला के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करवाकर वहां के रहन-सहन और खान-पान सहित अन्य प्रकार की जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी।

TAGGED: Mandi Students of Goa will know Himachali culture
Chandrika April 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सुनी मन की बात…22 स्थानों पर बड़े कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन
Next Article जयराम ठाकुर बोले… रामायण और महाभारत की तरह लोकप्रिय हुआ पीएम की मन की बात कार्यक्रम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?