संजीव महाजन,नूरपुर: हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में लोगों की छोटी मोटी बीमारियां चाय बनाने वाला शंकर ठाकुर अपने देशी नुस्खों से दूर कर रहा हैं। वो बुजुर्गों की ओर से दिए गए देसी नुस्खों व योगा तकनीक से डिस्क,सर्वाइकल ओर तरण इत्यादि की समस्या का निःशुल्क इलाज कर रहे हैं। शंकर ठाकुर पेशे से एक चाय की दुकान करता है और इसके साथ ही निःशुल्क मानव सेवा कर रहा हैं। इनके पास स्थानीय लोगों के साथ- साथ दूर से इन समास्याओं से जझूने वाले लोग इलाज करवाने आते हैं।
शंकर ठाकुर योगा, मालिश व देसी नुस्खों से लोगों का इलाज कर रहे हैं। शंकर ठाकुर 2014 से कुमार स्वामी से जुड़े थे। उनका कहना हैं वर्ष 2015 में हमीरपुर समागम से भगवान ने उनपर यह कृपा की और उन्होंने लोगों की डिस्क, सर्वाइकल की समस्याओं का इलाज शुरु कर दिया । इसके साथ ही मोच, तरण,पट्ठा, चश निकालना भी उन्होंने शुरू कर दिया
शंकर सिंह ठाकुर नूरपूर में पंजाब नेशनल बैंक के सामने चाय की दुकान करते हैं। यहां इसके पास डिस्क प्रोब्लम, सर्वाइकल, तरण की समस्याओं से जूझ रहे लोग जिन्हें कहीं ओर फर्क नहीं पड़ रहा हो वह इलाज़ के लिए आते हैं । जो लोग इनके पास इलाज़ के लिए आते हैं। शंकर सिंह उनका इलाज करते हैं और उसमें से ज्यादातर मरीज ठीक हो जाते हैं जबकि कुछ एक ठीक नहीं भी होते हैं।
शंकर ठाकुर के पास इलाज़ के लिए पहुंचे मरीज तरसेम ने कहा कि वह कुफती के रहने वाला हैं। मेरी गर्दन में बहुत दर्द होती थी मैं अपनी गर्दन को घूमा भी नहीं सकता था तो इसलिए वह शंकर ठाकुर के पास इलाज़ के लिए आए हैं। इन्होंने मुझे से एक्सरसाइज करवाई ,मेरी मालिश की है मुझे पहले से आराम मसहूस हो रहा हैं।वहीं इलाज करवाने के लिए आए मरीज नीरज कुमार ने कहा कि वह भरमौर से यहां अपनी बाजू के दर्द का इलाज़ कवाने आया हूं। मैंने कई जगहों से दवाई लेकर खाई पर फर्क नहीं हो रहा था तब मुझे किसी ने इनके बारे में बताया तो मैं यहां आया। शंकर ठाकुर में मेरी बाजू की बारिश की है इसके बाद मुझे आराम पहुंचा हैं।
