By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम ठाकुर बोले बिगड़ते आर्थिक हालातों में सरकार के फैसले हास्यास्पद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जयराम ठाकुर बोले बिगड़ते आर्थिक हालातों में सरकार के फैसले हास्यास्पद
himachalpolitical

जयराम ठाकुर बोले बिगड़ते आर्थिक हालातों में सरकार के फैसले हास्यास्पद

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/31 at 8:09 PM
Share

शिमला, संजु चौधरी (TSN)हिमाचल प्रदेश में बिगड़ते आर्थिक हालातो के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराने में लगे हुए हैं। कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार राज्य की बिगड़ती आर्थिक सेहत के लिए पूर्व की जयराम सरकार पर ठीकरा फोड़ रही है लेकिन जयराम ठाकुर वर्तमान कांग्रेस की गलत नीतियों और फिजूलखर्ची को जिम्मेदार बता रहे हैं। जयराम ठाकुर ने आर्थिक संकट के बीच हिमाचल बिल्डिंग एंड अंडर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन की तनख्वाह में एक लाख रुपए की बढ़ोतरी पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष ने बिगड़ती आर्थिक स्थिति में चेयरमैन की सेलरी बढ़ाने और मंत्री सीपीएस की दो महीने की सैलरी विलंबित लेने जैसे फेसलों को हास्यास्पद बताकर सवाल खड़े किए हैं।

कर्मचारियों की सैलरी पर आ सकता है संकट,

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि बीजेपी के पांच साल के मुकाबले कांग्रेस ने दो साल के कार्यकाल में ही ज्यादा कर्ज ले लिया हैं।कर्ज का आंकड़ा दिसंबर तक बढ़कर एक लाख करोड़ से पार हो जायेगा। उन्होंने बताया कि बीजेपी ने पांच सालों में 19 हजार 600 करोड़ का कर्ज लिया जबकि कांग्रेस ने 20 महीने में 24 हजार 176 करोड़ का कर्ज ले लिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में आर्थिक हालत और खराब हो सकते हैं। कर्मचारियों की हितेषी सरकार ने न डीए न ही एरियर दिया जिस वजह से कर्मचारी सड़को पर आ गए हैं। आउटसोर्स और एचआरटीसी कर्मचारियों को समय पर सैलरी नही मिल रही है। ऐसी स्थिति में सीएम हास्यास्पद घोषणा कर रहे हैं। हिमाचल बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन की सैलरी 30हजार से बढाकर सीधा एक लाख कर दी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार आर्थिक संकट की बात कर रही है दूसरी तरफ इस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार नाख़ून कटवाकर शहीद होने के हथकंडे अपनाने की कोशिश कर रही है।आर्थिक हालत खराब है तो सरकार सीपीएस को क्यों नहीं हटा रही।सरकार ने सीपीएस की कुर्सी बचाने के लिए ही 6 करोड़ वकीलों की फीस देकर खर्च कर दिए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि आगामी समय में यह सरकार कर्मचारियों को भी विलंबित वेतन मिलने की बात कहेगी और फिर एक दिन आर्थिक हालातों को देखते हुए सैलरी देने में असमर्थता जताएगी। कांग्रेस ने जिन राज्यों में खटाखट की गारंटी दी उनकी हालत खटाखट हो गई। हिमाचल के खटाखट की आवाज उन राज्यों तक पहुंचेगी जहां चुनाव होने वाले हैं।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika August 31, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजयुमो आईटी संयोजक बोले..विधानसभा अध्यक्ष को गरिमा में रहकर करनी चाहिए बयानबाजी
Next Article जनता के टैक्स का पैसा लूटा रही सुक्खू सरकार: राजेंद्र राणा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?