By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित समेज का किया दौरा…बोले तलाशी अभियान को और तेज करने की जरूरत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित समेज का किया दौरा…बोले तलाशी अभियान को और तेज करने की जरूरत
himachalNews

जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित समेज का किया दौरा…बोले तलाशी अभियान को और तेज करने की जरूरत

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/05 at 2:46 PM
Share

शिमला:चन्द्रिका (TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शिमला के आपदा प्रभावित समेज का दौरा किया।इस दौरान वह आपदा में लापता हुए लोगों के परिजनों और रिश्तेदारों से भी मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। राहत और बचाव कार्य का जायज़ा लिया।उन्होंने कहा कि समेज में जो हुआ उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। 36 लोग लापता है।जहां एक हंसता खेलता गांव था, अब वहां त्रासदी की निशान रह गये हैं।लापता लोगों के परिजनों से मिलकर भावनाओं पर नियंत्रण रखना भी मुश्किल हो गया। वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम है। तीन दिन से अपने लोगों की तलाश में लोगों की आंखे पथरा गई है लेकिन हौसला क़ायम हैं। सरकार से आग्रह है कि तलाशी अभियान को और तेज किया जाए। जिससे लापता लोगों को जल्दी से जल्दी खोजा जा सके। समेज की स्थिति हृदय विदारक है। हर किसी को अपने लोगों की तलाश हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह सभी को साहस दें।

पीड़ितों को पिछले आपदा राहत के पैकेज की तरह दिया जाए मुआवज़ा

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि तलाशी अभियान के साथ ही साथ आपदा से बच गये लोगों की तत्काल सहायता के लिए राहत शिविरों और ज़रूरी संसाधनों की व्यवस्था करे।बीते कल कुल्लू के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पर लोगों ने इन सुविधाओं के न होने के बारे में बताया, इसलिए सरकार से आग्रह है कि आपदा प्रभावित लोगों को त्वरित लाभ के लिए भी आवश्यक प्रबंध करे,इसके साथ ही आगे की बारिश में इस तरह के हा*दसों से बचने और जनहानि को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए, इसमें विपक्ष सरकार का हर सहयोग करने को तैयार है।उन्होंने कहा कि इस बार आपदा में प्रभावित हुए लोगों को भी पिछले बार की आपदा प्रभावितों की तरह ही मुआवज़ा दिया जाए,जिससे वह नए सिरे से शुरुआत कर सकें।इस दौरे के दौरान उनके साथ कौल नेगी, बंजार विधायक सुरेन्द्र शौरी,आनी विधायक लोकेंद्र कुमार समेत स्थानीय लोग उपास्थित रहे।

रामपुर से समेज के लिए रवाना की राहत सामग्री से भरी गाड़ियां

नेता प्रतिपक्ष ने रामपुर से आपदा प्रभावित क्षेत्र समेज के लिए राहत सामग्री से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रामकृष्ण मिशन के सौजन्य से भेजी गई राहत सामग्री में बिस्तर और राशन के साथ बर्तन के सेट भी शामिल था। उन्होंने कहा कि आपदा के वक्त लोगों की मदद करने लिए भारी संख्या में आम लोग और ग़ैर सरकारी संस्थाएं आगे आ रहे हैं और तन-मन-धन से सहयोग कर रहे हैं। आपदाग्रस्त लोगों की मदद के लिए आगे आने के लिए लोगों की जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं। सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika August 5, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लारजी डैम से छोड़ा जाएगा 100 क्यूमेक्स पानी.. ब्यास नदी किनारे जाने से करें परहेज
Next Article हिमकेयर योजना पर नरेश चौहान का बयान..पूर्व जयराम सरकार ने बिना होमवर्क बनाई योजनाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है : मुख्यमंत्री

Ago

एचपीटीडीसी के आठ होटलों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का बिगुल, धर्मशाला में जोरदार प्रदर्शन

Ago

एचएफआरआई ने इको टास्क फोर्स के जवानों को वन प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया विशेष प्रशिक्षण

Ago

शहर से गांव तक मजबूत होगी पेयजल, सिंचाई और सीवरेज व्यवस्था – मुकेश अग्निहोत्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?