कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला
जयराम ठाकुर ने कुछ कांग्रेस नेताओं के बयानों को पाकिस्तान का अप्रत्यक्ष समर्थन करार दिया। उन्होंने कहा कि”सोशल मीडिया पर राहुल गांधी से जुड़ी एक पोस्ट वायरल होने के बाद देशभर में कांग्रेस की आलोचना हुई, जिसे बाद में हटाना पड़ा। ऐसे बयानों से देश की छवि को नुकसान पहुंचता है।”
सुक्खू सरकार को भी लिया निशाने पर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर भी जयराम ठाकुर ने निशाना साधा। उन्होंने कहा,राज्य सरकार के दो मंत्री – चंद्र कुमार और जगत सिंह नेगी बार-बार सेना और देश की भावनाओं के खिलाफ बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे इन नेताओं पर कार्रवाई करें या स्पष्ट करें कि वे खुद उनके बयानों से सहमत हैं या नहीं। जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ा है, ऐसे में देशविरोधी बयानों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
