By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिक्षा व्यवस्था के राजनीतिकरण पर जयराम ठाकुर का निशाना, बोर्ड की पुस्तिका को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिक्षा व्यवस्था के राजनीतिकरण पर जयराम ठाकुर का निशाना, बोर्ड की पुस्तिका को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप
himachalweather

शिक्षा व्यवस्था के राजनीतिकरण पर जयराम ठाकुर का निशाना, बोर्ड की पुस्तिका को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/11/23 at 5:28 PM
Share

Shimla, 23 November-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर शिक्षा व्यवस्था के राजनीतिकरण का आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने के बजाय उसे पार्टी आधारित रंग देने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद मात्र तीन वर्षों में करीब 2000 शिक्षण संस्थानों को बंद करने वाली सरकार अब शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की बात कर रही है, जो अपने-आप में विरोधाभास है।

जयराम ठाकुर के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा बाल दिवस के अवसर पर जारी की गई 72 पृष्ठों की विशेष पुस्तिका इसका ताज़ा उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुस्तिका में 40 पेज केवल कांग्रेस नेताओं के शुभकामना संदेशों से भरे हुए हैं, जबकि शिक्षा मंत्री सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के संदेश तक शामिल नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि यह स्थिति सवाल खड़े करती है कि क्या प्रदेश के सरकारी संसाधनों का उपयोग कुछ राजनीतिक नेताओं को खुश करने के लिए किया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी दावा किया कि पुस्तिका में साहित्यिक शुचिता का अभाव है। पंडित जवाहरलाल नेहरू पर आधारित बताई गई इस पुस्तिका में कई महान विचारकों के उद्धरण बिना श्रेय के दिए गए हैं। महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे राष्ट्रनायकों का उल्लेख तक नहीं है। साथ ही इस पुस्तिका के लेखक का नाम भी कहीं उल्लेखित नहीं किया गया है।उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड के शिक्षकों को मूल्यांकन का भुगतान पिछले दो वर्षों से लंबित है, जबकि परीक्षा ड्यूटी का भत्ता भी नहीं मिल पाया है। ऐसे में शिक्षा बोर्ड के संसाधनों का उपयोग छात्रों और शिक्षकों के हित में होना चाहिए, न कि राजनीतिक प्रचार के लिए।जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के राजनीतिकरण का हर स्तर पर विरोध करेगी। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि यदि वास्तव में शिक्षा सुधार की इच्छा है तो केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू किया जाए और दो वर्षों से बंद पड़े कौशल विकास कार्यक्रमों को तुरंत पुनः शुरू किया जाए।उन्होंने कहा कि रोजगारोन्मुखी शिक्षा और कौशल विकास ही प्रदेश के युवाओं के भविष्य के लिए सबसे आवश्यक कदम हैं।

TAGGED: Shimla meteralogical department
Chandrika November 23, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में शून्य से नीचे लुढ़का पारा, अगले सात दिन मौसम शुष्क रहने के आसार
Next Article उद्यान विभाग ने बागवानों को पुराने पेड़ों की जगह नई तकनीक वाले पौधे लगाने की सलाह दी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?