By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश में भारी बारिश से जल शक्ति विभाग को हुआ 2 हज़ार करोड़ का नुकसान:उपमुख्यमंत्री
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश में भारी बारिश से जल शक्ति विभाग को हुआ 2 हज़ार करोड़ का नुकसान:उपमुख्यमंत्री
himachalpolitical

प्रदेश में भारी बारिश से जल शक्ति विभाग को हुआ 2 हज़ार करोड़ का नुकसान:उपमुख्यमंत्री

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/08/17 at 12:36 AM
Share
राकेश,ऊना: पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश के कारण प्रदेश भर में क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मुरम्मत एवं रखरखाव कार्य की प्रगति ओर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पेयजल आपूर्ति बहाली के संबंध में जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारियों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक बुधवार को आयोजित की गई। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने की।
बैठक में जल शक्ति विभाग के प्रमुख अभियंताओं, मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं सहित कई अन्य अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया ओर उपमुख्यमंत्री को अपने अपने क्षेत्रों में दूसरे चरण में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त एवं प्रभावित हुई पेयजल योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की प्रदेश में आगामी 48 घंटे के भीतर सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं क्षेत्रों का दौरा करें ओर निरंतर कार्य प्रगति की निगरानी करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई माह के दौरान भारी बारिश के कारण प्रभावित पेयजल योजनाओं की मुरम्मत का कार्य जिस गति से विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों कि ओर से किया गया हैं। उसी तीव्रता से एक बार पुनः विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता का परिचय दें ताकि प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को जल संकट से न जूझना पड़े।
उन्होंने कहा कि आपदा के दूसरे चरण में भी जलापूर्ति एक बड़ी चुनौती है, इसलिए विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक रहेगी। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पेयजल योजना की बहाली को अधिक समय लग रहा हैं। वहां पर टैंकरों ओर अन्य वैकल्पिक माध्यमों से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा उपलब्ध करवाए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता की भी निरंतर जांच की जाए ताकि वर्षा ऋतु के दौरान जल जनित रोगों की चुनौती का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि आपदा के कारण विस्थापित हुए प्रदेशवासियों के लिए लगाए गए राहत शिविरों में जलापूर्ति का विशेष ध्यान रखा जाए। उप मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पिछले 1 माह के दौरान प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही से जल शक्ति विभाग को 2 हज़ार करोड रुपए की क्षति हुई हैं। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण हुए नुकसान को शीघ्र ही केंद्र सरकार को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग की योजनाओं की मरम्मत के लिए तुरंत 50 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं ओर अत्यंत महत्वपूर्ण पेयजल योजना की बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।
TAGGED: 000 crore, 2, department, Deputy Chief Minister, Jal Shakti, loss, suffered, una
admin August 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आपदा से हुए भारी नुकसान के बावजूद भी नहीं रुकेगी प्रदेश के विकास की रफ़्तार: रोहित ठाकुर
Next Article ढाई सौ किलोमीटर पैदल चलकर श्री नैना देवी के दरबार में पहुंचे श्रद्धालु
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?