बिलासपुर :सुभाष ठाकुर-श्री नैना देवी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेला की रौनक शुरू हो चुकी है ।आज से मेला शुरू हो गया है,वहीं श्रद्धालुओं की भक्ति भी अनोखी है।ढाई सौ किलोमीटर का सफर,5 दिन का समय और रास्ते में कड़कती धूप तो कहीं बरसात माता के भगत पैदल यात्रा करके मां के दरबार में पहुंचे ।
श्रद्धालु गगनदीप गुरसेवक और समर मानसा से पैदल यात्रा कर माता के दरबार में पहुंचे ।हालाकि उनके पैरों में छाले पड़ गए थे लेकिन उनके माथे पर थकान की एक भी लकीर नजर नहीं आ रही थी । भक्तों ने जयकारे लगाते हुए माता के दर्शन किए ।इसके अलावा एक अन्य श्रद्धालु प्रदीप जोकि पंजाब के खनोरी से माता के दर्शनों के लिए आया था,उसने भी पैदल यात्रा कीऔर ढाई सौ किलोमीटर का लंबा सफर पैदल यात्रा करके माता के दरबार में पहुंचा । गगनदीप ने बताया कि वह लगातार 15 वर्षों से माता के दरबार में इसी प्रकार पैदल यात्रा करके श्रावण के महीने में पहुंचते हैं और माता का आशीर्वाद प्राप्त करते है ।
