सोलन : योगेश शर्मा – कालका शिमला एनएच पांच पर शनिवार देर शाम करीब चार बजे एक ट्रक और महिंद्रा में टिकरी मोड़ के पास टक्कर हो गई ।हालांकि हादसे में किसी भी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन एनएच पांच पूरी तरह से जाम हो गया है। वाहनों की लंबी लंबी कतारें एनएच के दोनों तरफ लगी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही कंडाघाट पुलिस मौके पर पहुंची है और ट्रक और महिंद्रा को सड़क से हटा लिया गया है, लेकिन दोनों तरफ से वाहन लाइनों में लगे हुए हैं जिसको पुलिस इस जाम को खुलवाने का कार्य कर रही है। शनिवार होने के चलते आज पर्यटकों की आमद भी रहती है, वहीं दूसरी तरफ एनएच पर फोरलेन का कार्य होने की वजह से फोरलेन तंग हो गया है। वाहनों की लाइनें लंबी लंबी है, करीब 300-400 जाम में फंसे हुए है लेकिन पुलिस प्रशासन इसे खोलने का प्रयास कर रहा है। वहीं शनिवार को दूसरी तरफ मौसम खराब होने की वजह से एनएच पांच पर लैंड स्लाइड होने का खतरा भी बना हुआ है, जिसको देखते हुए फोरलेन प्रशासन की टीमें और पुलिस के जवान भी एनएच पर मुस्तैद है।
